छत्तीसगढ़ में LPG बांटने का नियम बदला, अब पुलिस और होमगार्ड करेंगे गैस एजेंसियों-गोदामों की निगरानी

छत्तीसगढ़

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ सरकार ने एलपीजी वितरण को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए नए और सख्त निर्देश जारी किए हैं। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने गुरुवार को राज्य के सभी ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर एलपीजी वितरण पर व्यापक समीक्षा की। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि अब गैस एजेंसियों और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती होगी, जिससे केंद्रों पर भीड़ और अव्यवस्था नहीं फैलेगी।

कमर्शियल एलपीजी पर नई पाबंदी

बैठक में यह भी तय किया गया कि कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं, जैसे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों, को अब पिछले महीने की कुल खपत का अधिकतम 20 प्रतिशत ही एलपीजी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं और अनिवार्य सेवाओं के लिए पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करना है।

ऑनलाइन बुकिंग और समय-सीमा

एलपीजी वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग समय-सीमा तय की गई है। शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिनों के भीतर एलपीजी रिफिल बुकिंग की सुविधा मिलेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिनों में पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

प्राथमिकता वाले संस्थान

गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए शासन ने प्राथमिकता श्रेणियां निर्धारित की हैं। स्टॉक उपलब्ध होने पर सबसे पहले शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सैन्य और अर्द्धसैन्य कैंप, जेल और समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन, शासकीय कार्यालय, गेस्ट हाउस, पशु आहार उत्पादक इकाइयां और होटल-रेस्टोरेंट को गैस वितरण में प्राथमिकता मिलेगी।

हर दिन स्टॉक की रिपोर्ट अनिवार्य

जिला प्रशासन को आदेश दिए गए हैं कि सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालयों और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड तैनात हों। ऑयल कंपनियों को हर दिन अपने स्टॉक और वितरण की जानकारी मुख्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। वितरकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका हेल्पलाइन नंबर चालू रहे और किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान किया जाए।

इस बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मंडल एलजी प्रमुख श्रीपाद बक्षी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रादेशिक प्रबंधक दिलीप मीणा और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश डोंगरे सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By Rohit.P

छत्तीसगढ़ में LPG बांटने का नियम बदला, अब पुलिस और होमगार्ड करेंगे गैस एजेंसियों-गोदामों की निगरानी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए नए और सख्त निर्देश जारी किए हैं। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने गुरुवार को राज्य के सभी ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर एलपीजी वितरण पर व्यापक समीक्षा की। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि अब गैस एजेंसियों और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती होगी, जिससे केंद्रों पर भीड़ और अव्यवस्था नहीं फैलेगी।

कमर्शियल एलपीजी पर नई पाबंदी

बैठक में यह भी तय किया गया कि कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं, जैसे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों, को अब पिछले महीने की कुल खपत का अधिकतम 20 प्रतिशत ही एलपीजी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं और अनिवार्य सेवाओं के लिए पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करना है।

ऑनलाइन बुकिंग और समय-सीमा

एलपीजी वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग समय-सीमा तय की गई है। शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिनों के भीतर एलपीजी रिफिल बुकिंग की सुविधा मिलेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिनों में पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

प्राथमिकता वाले संस्थान

गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए शासन ने प्राथमिकता श्रेणियां निर्धारित की हैं। स्टॉक उपलब्ध होने पर सबसे पहले शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सैन्य और अर्द्धसैन्य कैंप, जेल और समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन, शासकीय कार्यालय, गेस्ट हाउस, पशु आहार उत्पादक इकाइयां और होटल-रेस्टोरेंट को गैस वितरण में प्राथमिकता मिलेगी।

हर दिन स्टॉक की रिपोर्ट अनिवार्य

जिला प्रशासन को आदेश दिए गए हैं कि सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालयों और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड तैनात हों। ऑयल कंपनियों को हर दिन अपने स्टॉक और वितरण की जानकारी मुख्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। वितरकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका हेल्पलाइन नंबर चालू रहे और किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान किया जाए।

इस बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मंडल एलजी प्रमुख श्रीपाद बक्षी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रादेशिक प्रबंधक दिलीप मीणा और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश डोंगरे सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rules-for-distribution-of-lpg-changed-in-chhattisgarh-now-police/article-49106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.