- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश, CM साय ने दिलाई राष्ट्रीय ए...
रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश, CM साय ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Raipur, CG
देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आज ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता, विद्यार्थी और नागरिकों ने इस एकता दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था—राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना।
कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री चौक से हुई, जहां मुख्यमंत्री साय ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता मार्च की शुरुआत की। यह दौड़ शारदा चौक तक पहुंचकर समाप्त हुई, जहां उपस्थित लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार पटेल की दूरदृष्टि और अद्भुत नेतृत्व ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनकी प्रेरणा से आज भी देश ‘विविधता में एकता’ के भाव को मजबूत बना रहा है।” उन्होंने युवाओं से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आज ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हो रहा है, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “भारत की असली ताकत इसकी विविधता है, और जब हम एकजुट रहते हैं, तो हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।”
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, और छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी शहर जिला इकाई और भाजयुमो की ओर से किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को जीवित रखना और समाज में एकता का भाव मजबूत करना था।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए