रायपुर में 10वीं की छात्रा की निर्मम हत्या: खेत में खून से लथपथ मिला शव, चाकू और पत्थर से वार के निशान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव में एक नाबालिग छात्रा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 16 वर्षीय लड़की की लाश शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित खेत में खून से सनी हालत में मिली। उसके शरीर पर चाकू और पत्थर से किए गए हमले के गहरे घाव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, छात्रा 26 जून को दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन सुबह 11 बजे ग्रामीणों को खेत में उसका शव मिला, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

हत्या में चाकू और पत्थर का इस्तेमाल
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की पर चाकू से कई वार किए गए और पत्थर से सिर कुचला गया। शव की हालत देखकर घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आरोपी की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल के सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है।

सामान्य परिवार से थी छात्रा
मृतका खरोरा के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पिता इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करते हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार में बड़ा भाई भी इसी व्यवसाय में कार्यरत है जबकि छोटा भाई कक्षा आठवीं में पढ़ता है। परिवार इस हादसे से सदमे में है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले ने राज्य में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में 10वीं की छात्रा की निर्मम हत्या: खेत में खून से लथपथ मिला शव, चाकू और पत्थर से वार के निशान

Raipur, CG

जानकारी के अनुसार, छात्रा 26 जून को दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन सुबह 11 बजे ग्रामीणों को खेत में उसका शव मिला, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

हत्या में चाकू और पत्थर का इस्तेमाल
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की पर चाकू से कई वार किए गए और पत्थर से सिर कुचला गया। शव की हालत देखकर घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आरोपी की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल के सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है।

सामान्य परिवार से थी छात्रा
मृतका खरोरा के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पिता इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करते हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार में बड़ा भाई भी इसी व्यवसाय में कार्यरत है जबकि छोटा भाई कक्षा आठवीं में पढ़ता है। परिवार इस हादसे से सदमे में है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले ने राज्य में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rusty-killing-of-10th-student-in-raipur-a-dead-body/article-25713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.