सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा, जेल में बंद कवासी लखमा से मिलने पहुंचे

Raipur, CG

एआईसीसी महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. पायलट आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वे केंद्रीय जेल के लिए रवाना हुए. जेल परिसर में उन्होंने कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद सचिन पायलट जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा से मिलने पहुंचे.सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.

कवासी लखमा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने केंद्र सहित राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला. सचिन पायलट ने कहा कि कवासी लखमा से मिलने जेल पहुंचे हैं. पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है. यह लड़ाई हम न्यायालय में लड़ रहे, बाकी जो पॉलिटिकल लड़ाई है उसे सब मिलकर लड़ेंगे.

डबल इंजन सरकार पर कांग्रेस प्रभारी का निशाना: सचिन पायलट ने डबल इंजन की सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा "राज्य और केंद्र सरकार की डबल इंजन सरकार सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अटैक करने के लिए है. भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव इन सभी को अंत में कोर्ट से राहत मिली है. राज्य सरकार ने इन पर अटैक करने की कोई कमी नहीं छोड़ी है, उनको बदनाम करने छवि धूमिल करने की कोशिश है. हमें न्यायालय से राहत मिली है और हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा हैं."

नेता प्रतिभा चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन की ओर से जो कष्ट मिला है उसे बड़ी ही दिलेरी से कवासी लखमा झेल रहे हैं, उनमें झेलने की ताकत है.

शराब घोटाला में जेल में बंद है कवासी लखमा: ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लकमा को गिरफ्तार किया है. कवासी लखमा की गिरफ्तारी 15 जनवरी को की गई थी. उसके बाद से कवासी लखमा केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं. ईडी का दावा है कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है, उस मामले में कवासी लखमा की गिरफ्तारी की गई है.

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी: रायपुर में आज कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की मीटिंग हो रही है. जिसमें शामिल होने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. इस बैठक में सहप्रभारी, पीसीस चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव शामिल हो रहे हैं.

कांग्रेस की मीटिंग पर सीएम साय की चुटकी: सीएम विष्णुदेव साय ने आज सुबह दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद पायलट के रायपुर दौरे और कांग्रेस की मीटिंग पर चुटकी ली थी. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस का जो हश्र होना है वो हो चुका है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा, जेल में बंद कवासी लखमा से मिलने पहुंचे

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. पायलट आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वे केंद्रीय जेल के लिए रवाना हुए. जेल परिसर में उन्होंने कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद सचिन पायलट जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा से मिलने पहुंचे.सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.

कवासी लखमा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने केंद्र सहित राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला. सचिन पायलट ने कहा कि कवासी लखमा से मिलने जेल पहुंचे हैं. पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है. यह लड़ाई हम न्यायालय में लड़ रहे, बाकी जो पॉलिटिकल लड़ाई है उसे सब मिलकर लड़ेंगे.

डबल इंजन सरकार पर कांग्रेस प्रभारी का निशाना: सचिन पायलट ने डबल इंजन की सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा "राज्य और केंद्र सरकार की डबल इंजन सरकार सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अटैक करने के लिए है. भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव इन सभी को अंत में कोर्ट से राहत मिली है. राज्य सरकार ने इन पर अटैक करने की कोई कमी नहीं छोड़ी है, उनको बदनाम करने छवि धूमिल करने की कोशिश है. हमें न्यायालय से राहत मिली है और हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा हैं."

नेता प्रतिभा चरणदास महंत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन की ओर से जो कष्ट मिला है उसे बड़ी ही दिलेरी से कवासी लखमा झेल रहे हैं, उनमें झेलने की ताकत है.

शराब घोटाला में जेल में बंद है कवासी लखमा: ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लकमा को गिरफ्तार किया है. कवासी लखमा की गिरफ्तारी 15 जनवरी को की गई थी. उसके बाद से कवासी लखमा केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं. ईडी का दावा है कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है, उस मामले में कवासी लखमा की गिरफ्तारी की गई है.

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी: रायपुर में आज कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की मीटिंग हो रही है. जिसमें शामिल होने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. इस बैठक में सहप्रभारी, पीसीस चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव शामिल हो रहे हैं.

कांग्रेस की मीटिंग पर सीएम साय की चुटकी: सीएम विष्णुदेव साय ने आज सुबह दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद पायलट के रायपुर दौरे और कांग्रेस की मीटिंग पर चुटकी ली थी. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस का जो हश्र होना है वो हो चुका है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sachin-pilots-visit-to-chhattisgarh-visited-kavasi-lakhma-in-jail/article-14569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.