रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 80 किमी/घंटा की तेज आंधी में कई चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को दिल्ली-NCR में आई धूलभरी तेज आंधी के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। लैंडिंग से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा और कई चक्कर लगाने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लियरेंस मिलने पर ही फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की।

फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने इस दौरान काफी डर का अनुभव किया। पायलट ने यात्रियों को बताया कि दिल्ली-NCR में लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही थी, जिससे फ्लाइट को नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया था। इस दौरान फ्लाइट में कई झटके भी महसूस किए गए।

फ्लाइट में सवार यात्रियों ने रिकॉर्ड किया वीडियो

टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्रियों ने वीडियो बनाया, जिसमें हवा में फ्लाइट के चक्कर लगाते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। वीडियो में यात्री भयभीत दिखे। एयरलाइन ने भी स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि मौसम की खराबी के कारण फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा।

इंडिगो की पिछली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट का भी था मामला

इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट (दिल्ली से श्रीनगर) भी 21 मई को खराब मौसम में टर्बुलेंस की चपेट में आई थी। उस दौरान विमान में तेज झटके लगे थे और यात्रियों में डर फैल गया था। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी, जिसमें फ्लाइट का नोज कोन (आगे का हिस्सा) टूट गया था। हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई थी।

टर्बुलेंस क्या होता है?

टर्बुलेंस का मतलब विमान के उड़ान मार्ग में हवा के अनियमित बहाव से होता है, जिससे विमान अचानक हिलने लगता है। यह स्थिति हल्की या गंभीर हो सकती है।

  • हल्का टर्बुलेंस: जहाज 1 मीटर तक ऊपर-नीचे होता है, यात्रियों को अनुभव नहीं होता।

  • मध्यम टर्बुलेंस: जहाज 3-6 मीटर तक हिलता है, जिससे ड्रिंक गिर सकता है।

  • गंभीर टर्बुलेंस: जहाज 30 मीटर तक ऊपर-नीचे होता है, सीट बेल्ट न लगाई हो तो यात्री गिर सकते हैं।

क्या टर्बुलेंस से प्लेन क्रैश हो सकता है?

आधुनिक विमान और पायलट की ट्रेनिंग की वजह से टर्बुलेंस से क्रैश की संभावना बहुत कम है, लेकिन अतीत में कुछ हादसे टर्बुलेंस के कारण हुए हैं। इसके बावजूद विमान को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे टर्बुलेंस सहन कर सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 80 किमी/घंटा की तेज आंधी में कई चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग

Raipur, CG

फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने इस दौरान काफी डर का अनुभव किया। पायलट ने यात्रियों को बताया कि दिल्ली-NCR में लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही थी, जिससे फ्लाइट को नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया था। इस दौरान फ्लाइट में कई झटके भी महसूस किए गए।

फ्लाइट में सवार यात्रियों ने रिकॉर्ड किया वीडियो

टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्रियों ने वीडियो बनाया, जिसमें हवा में फ्लाइट के चक्कर लगाते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। वीडियो में यात्री भयभीत दिखे। एयरलाइन ने भी स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि मौसम की खराबी के कारण फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा।

इंडिगो की पिछली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट का भी था मामला

इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट (दिल्ली से श्रीनगर) भी 21 मई को खराब मौसम में टर्बुलेंस की चपेट में आई थी। उस दौरान विमान में तेज झटके लगे थे और यात्रियों में डर फैल गया था। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी, जिसमें फ्लाइट का नोज कोन (आगे का हिस्सा) टूट गया था। हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई थी।

टर्बुलेंस क्या होता है?

टर्बुलेंस का मतलब विमान के उड़ान मार्ग में हवा के अनियमित बहाव से होता है, जिससे विमान अचानक हिलने लगता है। यह स्थिति हल्की या गंभीर हो सकती है।

  • हल्का टर्बुलेंस: जहाज 1 मीटर तक ऊपर-नीचे होता है, यात्रियों को अनुभव नहीं होता।

  • मध्यम टर्बुलेंस: जहाज 3-6 मीटर तक हिलता है, जिससे ड्रिंक गिर सकता है।

  • गंभीर टर्बुलेंस: जहाज 30 मीटर तक ऊपर-नीचे होता है, सीट बेल्ट न लगाई हो तो यात्री गिर सकते हैं।

क्या टर्बुलेंस से प्लेन क्रैश हो सकता है?

आधुनिक विमान और पायलट की ट्रेनिंग की वजह से टर्बुलेंस से क्रैश की संभावना बहुत कम है, लेकिन अतीत में कुछ हादसे टर्बुलेंस के कारण हुए हैं। इसके बावजूद विमान को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे टर्बुलेंस सहन कर सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/safe-landing-after-making-several-rounds-in-the-strong-thunderstorm/article-22918

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.