कमीशन के लालच में डूबे ‘साहू जी’, 2 करोड़ की साइबर ठगी में पहुंचे जेल

Kawardha, cg

छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी में संलिप्त आरोपी को धरदबोचा है। आरोपी नामदेव साहू, जो कबीरधाम जिले के हाथीडोम गांव का निवासी है, ठग गिरोह को अपने बैंक खातों का उपयोग करने देता था और बदले में मोटा कमीशन वसूलता था।

खाते से जुड़ा करोड़ों का कनेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया है कि नामदेव साहू के नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है जिसमें अभी भी 70 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस खाते को होल्ड कर लिया, जिससे कोई भी रकम निकाली नहीं जा सकी।

मास्टरमाइंड अब भी बाहर

इस पूरे साइबर फ्रॉड ऑपरेशन का मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो फिलहाल फरार है। वह लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी हैं।

कई राज्यों में दर्ज हैं केस

नामदेव साहू पर देशभर के 16 राज्यों में कुल 56 केस दर्ज हैं। वह फर्जी वेबसाइट्स, फिशिंग लिंक्स और नकली कॉल्स के ज़रिए आम लोगों को चकमा देकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करता और फिर ठगी को अंजाम देता था।

पुलिस की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, “यह हमारे साइबर अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।” उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी बैंक व व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कमीशन के लालच में डूबे ‘साहू जी’, 2 करोड़ की साइबर ठगी में पहुंचे जेल

Kawardha, cg

खाते से जुड़ा करोड़ों का कनेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया है कि नामदेव साहू के नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है जिसमें अभी भी 70 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस खाते को होल्ड कर लिया, जिससे कोई भी रकम निकाली नहीं जा सकी।

मास्टरमाइंड अब भी बाहर

इस पूरे साइबर फ्रॉड ऑपरेशन का मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो फिलहाल फरार है। वह लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी हैं।

कई राज्यों में दर्ज हैं केस

नामदेव साहू पर देशभर के 16 राज्यों में कुल 56 केस दर्ज हैं। वह फर्जी वेबसाइट्स, फिशिंग लिंक्स और नकली कॉल्स के ज़रिए आम लोगों को चकमा देकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करता और फिर ठगी को अंजाम देता था।

पुलिस की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, “यह हमारे साइबर अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।” उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी बैंक व व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sahu-ji-immersed-in-the-greed-of-commission-reached-jail/article-23486

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.