साय सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू, दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन… पढ़ें और भी खबरें

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे वापस लौट आएंगे.

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू

जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज से शुरू होने जा रहा है. तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा. प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जाएंगे. सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी जाएगी.

कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

दुर्ग में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. आज सभी जिला और शहर मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेस ने महिलाओं के साथ लगातार अपराध होने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की कर रहे मांग की है.

रायपुर में आज से दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव

राजधानी रायपुर में आज से दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव आईबी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर देशभर से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े ट्रेडर्स और किसान शामिल होंगे, जिसमें व्यवसाय बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को पहला प्रोटीन हब बनाने पर मंथन किया जाएगा.

छात्रवृत्ति परीक्षा के मॉडल उत्तर पर दावा-आपत्ति 9 अप्रैल तक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंड (माशिमं) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं. मॉडल उत्तर पर किसी परीक्षार्थी को कोई आपत्ति हो तो दावा-आपत्ति 9 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक कर सकते हैं. दावा-आपत्ति संबंधी आवेदन सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के नाम से मंडल के आवक कक्ष में जमा किया जा सकता है. आवेदन में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर, प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं दावा-आपत्ति के पक्ष में प्रमाण सहित दावा-आपत्तियां मान्य होंगी. डाक द्वारा भेजी गई दावा-आपत्ति समय सीमा में प्राप्त नहीं होने पर मंडल जिम्मेदार नहीं होगा. समय सीमा के पश्चात तथा ई मेल के माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों को मान्य नहीं किया जाएगा. समय सीमा के पश्चात प्राप्त दावा- आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

केसदा रेलवे गेट में रोड अंडर ब्रिज में आवागमन शुरू

रेल मंडल के अंतर्गत मुंबई- हावड़ा मुख्य मार्ग पर तिल्दा-हथबंद स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 393 केसदा गेट में रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. इसे आमजनों के आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

साय सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू, दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन… पढ़ें और भी खबरें

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे वापस लौट आएंगे.

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार’ शुरू

जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज से शुरू होने जा रहा है. तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा. प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जाएंगे. सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी जाएगी.

कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

दुर्ग में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. आज सभी जिला और शहर मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेस ने महिलाओं के साथ लगातार अपराध होने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की कर रहे मांग की है.

रायपुर में आज से दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव

राजधानी रायपुर में आज से दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव आईबी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर देशभर से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े ट्रेडर्स और किसान शामिल होंगे, जिसमें व्यवसाय बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को पहला प्रोटीन हब बनाने पर मंथन किया जाएगा.

छात्रवृत्ति परीक्षा के मॉडल उत्तर पर दावा-आपत्ति 9 अप्रैल तक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंड (माशिमं) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं. मॉडल उत्तर पर किसी परीक्षार्थी को कोई आपत्ति हो तो दावा-आपत्ति 9 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक कर सकते हैं. दावा-आपत्ति संबंधी आवेदन सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के नाम से मंडल के आवक कक्ष में जमा किया जा सकता है. आवेदन में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर, प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं दावा-आपत्ति के पक्ष में प्रमाण सहित दावा-आपत्तियां मान्य होंगी. डाक द्वारा भेजी गई दावा-आपत्ति समय सीमा में प्राप्त नहीं होने पर मंडल जिम्मेदार नहीं होगा. समय सीमा के पश्चात तथा ई मेल के माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों को मान्य नहीं किया जाएगा. समय सीमा के पश्चात प्राप्त दावा- आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

केसदा रेलवे गेट में रोड अंडर ब्रिज में आवागमन शुरू

रेल मंडल के अंतर्गत मुंबई- हावड़ा मुख्य मार्ग पर तिल्दा-हथबंद स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 393 केसदा गेट में रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. इसे आमजनों के आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sai-sarkars-good-governance-tihar-organized-a-two-day-poultry/article-17149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.