साय का वापसी दौरा, ननों की जमानत पर नजरें—छत्तीसगढ़ में आज कई अहम कार्यक्रम

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। सुबह 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले सुबह 11 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 4 बजे सर्किट हाउस में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

ननों की गिरफ्तारी पर आज आएगा कोर्ट का निर्णय

दुर्ग रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के आरोप में पकड़ी गईं दो ननों की जमानत याचिका पर आज बिलासपुर स्थित NIA कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। दोनों ननों पर आरोप है कि वे दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से धर्मांतरण के लिए आगरा ले जा रही थीं। इससे पहले दुर्ग जिला अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें पार्टी के वे कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्होंने एक हजार से बीस हजार तक नए सदस्य बनाए हैं। मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के बाद उनके साथ भोजन भी करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

बाल संरक्षण परिषद का सावन उत्सव आज

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे परिषद कार्यालय, सप्रे शाला परिसर में होगा। मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे। अन्य अतिथियों में विधायक सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा और अन्य गणमान्य शामिल रहेंगे।

मौसम अपडेट: कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता बनी हुई है। अगले पांच दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आज के अन्य प्रमुख कार्यक्रम

  • पर्यावरण संगोष्ठी: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में सुबह 10:30 बजे से

  • जयंती समारोह: पं. रविशंकर शुक्ल व शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर नगर निगम और कलेक्टोरेट गार्डन में पुष्पांजलि

  • अखंड रामायण पाठ: श्रीहनुमान मंदिर, सप्रे शाला परिसर, बूढ़ापारा

  • रुद्राभिषेक: विश्व जागृति मिशन, ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में सुबह 9 बजे से

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

साय का वापसी दौरा, ननों की जमानत पर नजरें—छत्तीसगढ़ में आज कई अहम कार्यक्रम

RAIPUR, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। सुबह 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले सुबह 11 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 4 बजे सर्किट हाउस में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

ननों की गिरफ्तारी पर आज आएगा कोर्ट का निर्णय

दुर्ग रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के आरोप में पकड़ी गईं दो ननों की जमानत याचिका पर आज बिलासपुर स्थित NIA कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। दोनों ननों पर आरोप है कि वे दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से धर्मांतरण के लिए आगरा ले जा रही थीं। इससे पहले दुर्ग जिला अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें पार्टी के वे कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्होंने एक हजार से बीस हजार तक नए सदस्य बनाए हैं। मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के बाद उनके साथ भोजन भी करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

बाल संरक्षण परिषद का सावन उत्सव आज

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे परिषद कार्यालय, सप्रे शाला परिसर में होगा। मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे। अन्य अतिथियों में विधायक सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा और अन्य गणमान्य शामिल रहेंगे।

मौसम अपडेट: कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता बनी हुई है। अगले पांच दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आज के अन्य प्रमुख कार्यक्रम

  • पर्यावरण संगोष्ठी: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में सुबह 10:30 बजे से

  • जयंती समारोह: पं. रविशंकर शुक्ल व शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर नगर निगम और कलेक्टोरेट गार्डन में पुष्पांजलि

  • अखंड रामायण पाठ: श्रीहनुमान मंदिर, सप्रे शाला परिसर, बूढ़ापारा

  • रुद्राभिषेक: विश्व जागृति मिशन, ब्रह्मलोक आश्रम, परसदा में सुबह 9 बजे से

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sais-return-tour-eye-on-the-bail-of-nuns/article-29561

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.