- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव में रेत माफिया की गोलीबारी: ग्रामीणों पर पांच राउंड फायरिंग, तीन घायल; गांव में तनाव
राजनांदगांव में रेत माफिया की गोलीबारी: ग्रामीणों पर पांच राउंड फायरिंग, तीन घायल; गांव में तनाव
Rajnandgaon, CG
जिले के मोहड़ गांव में बुधवार देर रात अवैध रेत खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर माफियाओं ने खुलेआम फायरिंग कर दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग और कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में रेत चोरी जारी थी।
ग्रामीणों पर कट्टों से चलाई गोलियां, युवक के सिर को छूती निकली गोली
फायरिंग की यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहड़ गांव की है। ग्रामवासी रोशन मंडावी के सिर को गोली छूते हुए निकल गई, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
अवैध खनन रोकने पहुंचे थे ग्रामीण, हुआ संघर्ष
सूत्रों के अनुसार गांव में बीते चार दिनों से रात के अंधेरे में रेत की अवैध खुदाई हो रही थी। ग्रामीणों ने बुधवार रात माफियाओं को रंगेहाथ पकड़ने की कोशिश की, तभी माफियाओं के साथ आए युवकों ने 315 बोर के कट्टों से ताबड़तोड़ 4-5 राउंड फायरिंग कर दी।
पुलिस को गांव में घुसने से रोका, महिलाओं ने किया विरोध
घटना की जानकारी मिलने पर जब बसंतपुर पुलिस गांव में पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर पुलिस की गाड़ियों का रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं को खनिज विभाग, पुलिस और एक स्थानीय पार्षद का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।
एडिशनल एसपी पहुंचे मौके पर, कहा- जांच जारी है
घटना के बाद एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। उन्होंने बताया कि, “घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव में फिलहाल भारी सुरक्षा बल तैनात है।”
प्रशासन और खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
हालांकि पुलिस का दावा है कि जांच की जा रही है, लेकिन खनिज विभाग या प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष और भय दोनों व्याप्त है।
पिछली घटनाएं भी उभर रही हैं सामने
गौरतलब है कि तीन दिन पहले गरियाबंद जिले में भी रेत माफियाओं की गुंडागर्दी सामने आई थी, जहां पत्रकारों को पीटने और उन पर फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। इन लगातार हो रही घटनाओं से छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और उससे जुड़े माफिया नेटवर्क की गंभीरता उजागर हो रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए