- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर के जूक क्लब में सौरभ चंद्राकर के भांजे की गुंडागर्दी, युवक पर लात-घूंसे और पिस्टल के बट से हम...
रायपुर के जूक क्लब में सौरभ चंद्राकर के भांजे की गुंडागर्दी, युवक पर लात-घूंसे और पिस्टल के बट से हमला
Raipur,C.G
रायपुर के हाई-प्रोफाइल जूक क्लब में रविवार देर रात सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर के भांजे और उसके दोस्तों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
आरोपियों ने युवक पर लात-घूंसे, मुक्के और कुर्सी से हमला किया। पिस्टल के बट से वार की बात भी सामने आई है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया और उसके नाक-मुंह से खून बहने लगा।
वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पिटाई के बाद डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।
पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित अज्जू पांडे ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात जूक क्लब गया था। इसी दौरान भिलाई निवासी प्रखर चंद्राकर, पुलकित चंद्राकर और प्रेम अपने साथियों संग पहुंचे। अज्जू का इनसे पुराना विवाद था। बातचीत के दौरान ही झगड़ा बढ़ा और आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
CCTV में कैद पूरी वारदात
क्लब के CCTV कैमरों में साफ दिख रहा है कि सबसे पहले अज्जू को मुक्का मारा गया। इसके बाद एक आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। अज्जू को जमीन पर गिराकर लातों से पीटा गया। मैनेजर और कर्मचारी बीच-बचाव करते दिखे।
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने अज्जू की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और CCTV फुटेज जब्त किए हैं। हालांकि पिस्टल से वार की पुष्टि पुलिस ने अभी तक नहीं की है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
आरोपियों का संबंध सट्टा किंग से
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले आरोपी महादेव सट्टा ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर के रिश्तेदार हैं। इस वजह से मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए