- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- संविधान बचाओ यात्रा: भूपेश बघेल का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नेताम ने किया पलटवार
संविधान बचाओ यात्रा: भूपेश बघेल का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, नेताम ने किया पलटवार
Balod, CG
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित कांग्रेस की 'संविधान बचाओ यात्रा' में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।
उन्होंने चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी का "बंधुवा मजदूर" करार देते हुए आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद ईवीएम में गड़बड़ी की जांच नहीं होती।
सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा, "संविधान ने हमें अधिकार संपन्न बनाया है, लेकिन आज वही संविधान खतरे में है। न्यायपालिका पर भी दबाव साफ दिख रहा है। भाजपा नेता खुलेआम अदालतों के फैसलों पर टिप्पणी कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।"
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाएं लगातार कमजोर हो रही हैं और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
भूपेश बघेल के इन बयानों पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार करते हुए कहा, "सियानी बिल्ली खंभा नोचे, कुछ ऐसा ही हाल बघेल जी का हो गया है। जब हर जगह हार मिल रही है, तो बौखलाहट में उल-जुलूल बयान दे रहे हैं।"
नेताम ने आगे कहा कि जनता अब कांग्रेस की सच्चाई पहचान चुकी है, इसलिए वह बार-बार जनादेश में नकारे जा रहे हैं।
इस सियासी जुबानी जंग से छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ा हुआ है और आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और गरमाने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए