दरिंदगी की हद पार : नाबालिग से स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर और टीचर ने किया गैंगरेप

CG

सुनकर रूह कांप जाए!

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई. आरोप है कि चार सरकारी कर्मचारियों ने लड़की के साथ एक नहीं, दो बार गैंगरेप किया. इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बना लिया.

छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ जो हुआ, उसके बारे में जानकर आप हिल जाएंगे. इस आदिवासी बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल समेत शिक्षण कार्य से जुड़े तीन सरकारी कर्मचारियों ने गैंगरेप किया है. इस दरिंदगी में हेडमास्टर, टीचर और एक फॉरेस्ट रेंजर भी शामिल था. घटना छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की है.

पढ़ाई में मदद के बहाने कार में ले गए

बच्ची की उम्र 17 साल है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के अनुसार 15 नवंबर को एक आरोपी सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाई में मदद करने के बहाने अपनी कार में दूसरे आरोपी के घर ले गया. वहां पहले से ही तीसरा आरोपी मौजूद था. तीनों ने कथित तौर पर बारी-बारी से लड़की के साथ बलात्कार किया और इस घिनौनी वारदात को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया.

इसके बाद इन दरिंदों ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे. तीनों आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और 22 नवंबर को किराए के घर में फिर से उसके साथ बलात्कार किया.

अधिकारियों ने बताया कि धमकी के बाद लड़की डर गई थी लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.

लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को सरकारी स्कूलों के तीन शिक्षकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.  

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के साथ 15 और 22 नवंबर को जनकपुर थाना क्षेत्र में दो बार कथित तौर पर बलात्कार किया गया था. दो लोग सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राचार्य दूसरे सरकारी प्राथमिक विद्यालय के थे. चौथा शख्स वन विभाग का कर्मचारी है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

दरिंदगी की हद पार : नाबालिग से स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर और टीचर ने किया गैंगरेप

CG

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई. आरोप है कि चार सरकारी कर्मचारियों ने लड़की के साथ एक नहीं, दो बार गैंगरेप किया. इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बना लिया.

छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ जो हुआ, उसके बारे में जानकर आप हिल जाएंगे. इस आदिवासी बच्ची के साथ स्कूल के प्रिंसिपल समेत शिक्षण कार्य से जुड़े तीन सरकारी कर्मचारियों ने गैंगरेप किया है. इस दरिंदगी में हेडमास्टर, टीचर और एक फॉरेस्ट रेंजर भी शामिल था. घटना छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की है.

पढ़ाई में मदद के बहाने कार में ले गए

बच्ची की उम्र 17 साल है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के अनुसार 15 नवंबर को एक आरोपी सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाई में मदद करने के बहाने अपनी कार में दूसरे आरोपी के घर ले गया. वहां पहले से ही तीसरा आरोपी मौजूद था. तीनों ने कथित तौर पर बारी-बारी से लड़की के साथ बलात्कार किया और इस घिनौनी वारदात को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया.

इसके बाद इन दरिंदों ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे. तीनों आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और 22 नवंबर को किराए के घर में फिर से उसके साथ बलात्कार किया.

अधिकारियों ने बताया कि धमकी के बाद लड़की डर गई थी लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. मंगलवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.

लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में मंगलवार को सरकारी स्कूलों के तीन शिक्षकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.  

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के साथ 15 और 22 नवंबर को जनकपुर थाना क्षेत्र में दो बार कथित तौर पर बलात्कार किया गया था. दो लोग सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राचार्य दूसरे सरकारी प्राथमिक विद्यालय के थे. चौथा शख्स वन विभाग का कर्मचारी है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/school-principal-headmaster-and-teacher-gang-raped-a-minor/article-4287

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.