जन्मदिन के दिन सड़क हादसे में छात्रा की मौत: कोचिंग जाते वक्त स्कॉर्पियो ने कुचला, घर पहुंचा शव

Bilaspur, CG

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक छात्रा की उसके जन्मदिन के दिन ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

छात्रा अपने कोचिंग संस्थान जा रही थी, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। उसकी सहेलियां जन्मदिन के केक के साथ उसका इंतजार कर रही थीं, मगर घर पहुंचा तो उसका शव – वो भी जन्मदिन के कपड़े में लिपटा हुआ।

कोचिंग जा रही थी, स्कॉर्पियो ने कुचला

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा की है। नवरत्ना नोरगे (21 वर्ष) अपनी सहेली के साथ पैदल कोचिंग क्लास जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया। नवरत्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली को मामूली चोटें आई हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी नवरत्ना

नवरत्ना के पिता जीवन लाल नोरगे एक किसान हैं। नवरत्ना कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। उसकी सहेली वर्षा के अनुसार, वह पढ़ाई में बहुत तेज थी और उसके सपने बहुत बड़े थे।

सहेलियों ने कोचिंग में किया था इंतजार

हादसे वाले दिन नवरत्ना का जन्मदिन था। कोचिंग में उसकी सहेलियां केक लेकर उसका इंतजार कर रही थीं। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वे दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों को जब इसकी खबर मिली तो खुशियों की जगह मातम छा गया।

घटना के बाद फरार हो गया ड्राइवर

हादसा रिस्दा रोड पर हुआ। स्कॉर्पियो मुलमुला (जांजगीर-चांपा) की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव

घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नवरत्ना के घर में जन्मदिन की खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध और दुखी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जन्मदिन के दिन सड़क हादसे में छात्रा की मौत: कोचिंग जाते वक्त स्कॉर्पियो ने कुचला, घर पहुंचा शव

Bilaspur, CG

छात्रा अपने कोचिंग संस्थान जा रही थी, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। उसकी सहेलियां जन्मदिन के केक के साथ उसका इंतजार कर रही थीं, मगर घर पहुंचा तो उसका शव – वो भी जन्मदिन के कपड़े में लिपटा हुआ।

कोचिंग जा रही थी, स्कॉर्पियो ने कुचला

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा की है। नवरत्ना नोरगे (21 वर्ष) अपनी सहेली के साथ पैदल कोचिंग क्लास जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया। नवरत्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली को मामूली चोटें आई हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी नवरत्ना

नवरत्ना के पिता जीवन लाल नोरगे एक किसान हैं। नवरत्ना कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। उसकी सहेली वर्षा के अनुसार, वह पढ़ाई में बहुत तेज थी और उसके सपने बहुत बड़े थे।

सहेलियों ने कोचिंग में किया था इंतजार

हादसे वाले दिन नवरत्ना का जन्मदिन था। कोचिंग में उसकी सहेलियां केक लेकर उसका इंतजार कर रही थीं। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वे दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचीं। परिजनों को जब इसकी खबर मिली तो खुशियों की जगह मातम छा गया।

घटना के बाद फरार हो गया ड्राइवर

हादसा रिस्दा रोड पर हुआ। स्कॉर्पियो मुलमुला (जांजगीर-चांपा) की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव

घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नवरत्ना के घर में जन्मदिन की खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध और दुखी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/scorpio-reached-the-dead-house-while-going-to-coaching-in/article-25637

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.