फिल्मी अंदाज में एसडीएम की कार्रवाई: जंगल से 143 बोरी अवैध धान बरामद, बोले– ‘जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, तब तक हम रुकेगा नहीं’

Balrampur, CG

बलरामपुर में धान खरीदी से पहले कोचियों की हलचल तेज, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने पकड़ा बड़ा जखीरा, बिचौलियों में मचा हड़कंप।

 धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। रामचंद्रपुर तहसील के जंगल क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने 143 बोरी अवैध धान बरामद किया है। इस दौरान एसडीएम आनंद राम नेताम का फिल्मी अंदाज चर्चा का विषय बन गया, जब उन्होंने मौके पर ही बिचौलियों को चेतावनी दी – “जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, तब तक हम रुकेगा नहीं।”

यह कार्रवाई सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जब गश्त के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि कुछ बिचौलिए उत्तर प्रदेश से धान लेकर जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ ला रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और कोचियों द्वारा छिपाई गई 143 बोरी धान जब्त की। टीम को देखते ही धान तस्कर वाहन और धान छोड़कर मौके से फरार हो गए।

कार्रवाई में एसडीएम आनंद राम नेताम के साथ स्थानीय थाना पुलिस और राजस्व अमला शामिल रहा। बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में धान खरीदी केंद्रों के आस-पास भी निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि बाहरी राज्यों से अवैध धान की आवक को रोका जा सके।

प्रदेश में सरकारी धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होनी है। उससे पहले ही धान के अवैध व्यापार में तेजी देखी जा रही है। बिचौलिए कम दाम पर उत्तर प्रदेश और बिहार से धान खरीदकर छत्तीसगढ़ लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच सकें। प्रशासन ने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम आनंद राम नेताम ने कहा, “अवैध धान व्यापार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिचौलियों को चेतावनी दी जाती है कि अब प्रशासन सख्त है। जहां भी अवैध भंडारण मिलेगा, तत्काल ज़ब्ती और एफआईआर होगी।” उनके फिल्मी अंदाज ने न केवल कार्रवाई को सुर्खियों में ला दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना दिया है।

जप्त किए गए धान और वाहन को थाने में जमा कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार बिचौलियों की पहचान के लिए सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे कोचियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई से स्थानीय किसानों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। वहीं, अवैध धान व्यापार से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है। किसान संगठनों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की है और मांग की है कि धान खरीदी अवधि में सीमावर्ती इलाकों में चौकसी और बढ़ाई जाए।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sdms-action-in-filmy-style-143-sacks-of-illegal-paddy/article-37470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.