"ज़मीन दी, पर नौकरी नहीं मिली": SECL भू-विस्थापित महिलाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Korba, CG

कोरबा जिले के कुसमुंडा स्थित एसईसीएल (SECL) कार्यालय के सामने गुरुवार को उस समय हलचल मच गई जब लगभग 20 से 25 भू-विस्थापित महिलाओं ने अर्धनग्न होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

ये महिलाएं उन 150 परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जिनकी जमीनें खदान परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई थीं, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं मिला।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपनी साड़ियाँ उतार दीं और प्रबंधन को चूड़ियाँ दिखाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उनका आरोप है कि SECL ने उनकी जमीन तो ले ली, लेकिन बदले में नौकरी देने का वादा आज तक पूरा नहीं किया।

“हम गड्ढों में रह रहे, वो सोना निकाल रहे”

प्रदर्शनकारी महिला फुलेश्वरी बाई ने बताया कि उनके पिताजी के समय से ही नौकरी की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ कागज़ पर आश्वासन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता को मृत दिखा दिया गया ताकि परिवार को नौकरी से वंचित किया जा सके। आज उनके 15-16 साल के बच्चे मजदूरी करने को मजबूर हैं, जबकि कंपनी उनकी ज़मीन पर मुनाफ़ा कमा रही है।

बेटी है तो नहीं मिलती नौकरी?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन परिवारों में बेटा नहीं है, वहां नौकरी देने से मना किया गया। इस कथित भेदभाव को लेकर महिलाओं में खासा रोष है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्षों से दस्तावेज़ों के साथ आवेदन दिए हैं लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला।

कई गांव प्रभावित, कामकाज ठप

यह आंदोलन केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। सोनपुरी, बालिपडनिया, जटराज, अमगांव, बरकुटा, गेवरा बस्ती, खोडरी और भिलाई बाजार जैसे गांवों के 150 से ज्यादा परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। महिलाएं SECL कार्यालय के मेन गेट पर बैठ गईं, जिससे कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।

SECL प्रबंधन का जवाब

SECL के पीआरओ डॉ. सनीश चंद्र ने बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ प्रभावित लोग नियमों से हटकर रोजगार और मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। प्रबंधन हमेशा संवाद के लिए तैयार है और स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।

मजबूरी में किया उग्र प्रदर्शन

महिलाओं ने बताया कि पहले भी उन्होंने शांति से प्रदर्शन किया था, लेकिन तब उन्हें बच्चों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बार उन्होंने कंपनी कार्यालय का कामकाज रोकने का निर्णय लिया और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"ज़मीन दी, पर नौकरी नहीं मिली": SECL भू-विस्थापित महिलाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Korba, CG

ये महिलाएं उन 150 परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जिनकी जमीनें खदान परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई थीं, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं मिला।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपनी साड़ियाँ उतार दीं और प्रबंधन को चूड़ियाँ दिखाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उनका आरोप है कि SECL ने उनकी जमीन तो ले ली, लेकिन बदले में नौकरी देने का वादा आज तक पूरा नहीं किया।

“हम गड्ढों में रह रहे, वो सोना निकाल रहे”

प्रदर्शनकारी महिला फुलेश्वरी बाई ने बताया कि उनके पिताजी के समय से ही नौकरी की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ कागज़ पर आश्वासन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता को मृत दिखा दिया गया ताकि परिवार को नौकरी से वंचित किया जा सके। आज उनके 15-16 साल के बच्चे मजदूरी करने को मजबूर हैं, जबकि कंपनी उनकी ज़मीन पर मुनाफ़ा कमा रही है।

बेटी है तो नहीं मिलती नौकरी?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिन परिवारों में बेटा नहीं है, वहां नौकरी देने से मना किया गया। इस कथित भेदभाव को लेकर महिलाओं में खासा रोष है। उनका कहना है कि उन्होंने वर्षों से दस्तावेज़ों के साथ आवेदन दिए हैं लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला।

कई गांव प्रभावित, कामकाज ठप

यह आंदोलन केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। सोनपुरी, बालिपडनिया, जटराज, अमगांव, बरकुटा, गेवरा बस्ती, खोडरी और भिलाई बाजार जैसे गांवों के 150 से ज्यादा परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। महिलाएं SECL कार्यालय के मेन गेट पर बैठ गईं, जिससे कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।

SECL प्रबंधन का जवाब

SECL के पीआरओ डॉ. सनीश चंद्र ने बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ प्रभावित लोग नियमों से हटकर रोजगार और मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। प्रबंधन हमेशा संवाद के लिए तैयार है और स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।

मजबूरी में किया उग्र प्रदर्शन

महिलाओं ने बताया कि पहले भी उन्होंने शांति से प्रदर्शन किया था, लेकिन तब उन्हें बच्चों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बार उन्होंने कंपनी कार्यालय का कामकाज रोकने का निर्णय लिया और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/secl-did-not-get-a-job-but-unique-protest-of/article-28169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.