मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: सांसदों-विधायकों को संगठन, विकास और विचारधारा पर दिया जा रहा मार्गदर्शन

Ambikapur, CG

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थल मैनपाट में चल रहे इस शिविर में संगठन, रणनीति, वक्तृत्व कौशल और सामाजिक वर्गों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

आज के प्रशिक्षण का आगाज राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश के प्रेरक उद्बोधन से हुआ।

सत्र 1: संगठन विस्तार और सामाजिक दृष्टिकोण

राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने "हमारे कार्यविस्तार की दृष्टि – सामाजिक एवं भौगोलिक (एससी-एसटी कार्य)" विषय पर सांसदों और विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रभाव को दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में विस्तार देना भाजपा की प्राथमिकता है।

सत्र 2: विकसित छत्तीसगढ़ – अवसर और चुनौती

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2003 से 2023 तक की पृष्ठभूमि में छत्तीसगढ़ के विकास पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ को आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मजबूत किया है, लेकिन अब "विकसित भारत" की दिशा में नई चुनौतियों का सामना करना है।

सत्र 3: मीडिया और विमर्श निर्माण में भूमिका

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय विमर्श निर्माण पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया पर सशक्त, तथ्यात्मक और संवेदनशील भूमिका निभानी चाहिए।

सत्र 4: लोक व्यवहार और वक्तृत्व कौशल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समय प्रबंधन, जनसंपर्क, और प्रभावी वक्तृत्व कौशल पर संवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जनप्रतिनिधियों को संवाद में संयम, स्पष्टता और आत्मविश्वास रखना चाहिए।

सत्र 5: विचारधारा और पंच प्रण

इस सत्र में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने भाजपा के इतिहास, विचार और पंच प्रण पर आधारित संवाद लिया। उन्होंने सांसदों और विधायकों को पार्टी की वैचारिक जड़ों से जोड़ने पर बल दिया।

सत्र 6: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां

अंतिम सत्र में प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने विकसित भारत: मोदी सरकार के 11 वर्ष विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे राज्य भाजपा की नीतियों से आगे बढ़ रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन

दिन भर चले प्रशिक्षण सत्रों के बाद रात्रि में “छत्तीसगढ़ महतारी” पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखाई गई। इसमें सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: सांसदों-विधायकों को संगठन, विकास और विचारधारा पर दिया जा रहा मार्गदर्शन

Ambikapur, CG

आज के प्रशिक्षण का आगाज राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश के प्रेरक उद्बोधन से हुआ।

सत्र 1: संगठन विस्तार और सामाजिक दृष्टिकोण

राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने "हमारे कार्यविस्तार की दृष्टि – सामाजिक एवं भौगोलिक (एससी-एसटी कार्य)" विषय पर सांसदों और विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रभाव को दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में विस्तार देना भाजपा की प्राथमिकता है।

सत्र 2: विकसित छत्तीसगढ़ – अवसर और चुनौती

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2003 से 2023 तक की पृष्ठभूमि में छत्तीसगढ़ के विकास पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ को आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मजबूत किया है, लेकिन अब "विकसित भारत" की दिशा में नई चुनौतियों का सामना करना है।

सत्र 3: मीडिया और विमर्श निर्माण में भूमिका

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय विमर्श निर्माण पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया पर सशक्त, तथ्यात्मक और संवेदनशील भूमिका निभानी चाहिए।

सत्र 4: लोक व्यवहार और वक्तृत्व कौशल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समय प्रबंधन, जनसंपर्क, और प्रभावी वक्तृत्व कौशल पर संवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जनप्रतिनिधियों को संवाद में संयम, स्पष्टता और आत्मविश्वास रखना चाहिए।

सत्र 5: विचारधारा और पंच प्रण

इस सत्र में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने भाजपा के इतिहास, विचार और पंच प्रण पर आधारित संवाद लिया। उन्होंने सांसदों और विधायकों को पार्टी की वैचारिक जड़ों से जोड़ने पर बल दिया।

सत्र 6: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां

अंतिम सत्र में प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने विकसित भारत: मोदी सरकार के 11 वर्ष विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे राज्य भाजपा की नीतियों से आगे बढ़ रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन

दिन भर चले प्रशिक्षण सत्रों के बाद रात्रि में “छत्तीसगढ़ महतारी” पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखाई गई। इसमें सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/second-day-of-bjp-training-camp-in-mainpat-is-being/article-26895

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.