भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, बोर्ड की पूरक परीक्षाएं शुरू, ट्रेड यूनियनों की मशाल रैली आज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की सुबह कई अहम घटनाओं के साथ शुरू हुई। राजनीतिक गतिविधियों से लेकर शिक्षा, मौसम और श्रम आंदोलनों तक, आज प्रदेश में कई प्रमुख घटनाएं घटित हो रही हैं

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, केंद्रीय मंत्री और संगठन पदाधिकारी लेंगे सत्र

भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के लिए रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। सुबह 9:30 बजे से शिविर की शुरुआत होगी। आज भी चार सत्र रखे गए हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रशिक्षण देंगे।
पहले दिन के शिविर में 10 सांसद, 10 मंत्री और 50 से अधिक विधायक शामिल हुए थे। इसमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया।

 CGBSE की 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा आज से शुरू

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा आज से शुरू हो रही है।
पहले दिन 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा होगी, जबकि 9 जुलाई से 10वीं की गणित परीक्षा शुरू होगी।
परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में 74 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें वे छात्र भी होंगे जिन्होंने अंक या श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है।

 आज रायपुर में डाक अदालत का आयोजन

गंज डाकघर, रायपुर में आज अपरान्ह 3 से शाम 4 बजे तक डाक अदालत आयोजित की जाएगी। यह अदालत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोजित की जाती है।

 श्रम संहिता के विरोध में आज मशाल रैली, कल हड़ताल

श्रम संहिता के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल से एक दिन पहले, आज 8 जुलाई को ट्रेड यूनियनों की ओर से मशाल रैली निकाली जाएगी।
यह रैली शाम 6 बजे सप्रे स्कूल कर्मचारी भवन से शुरू होकर निगम कार्यालय, कोतवाली, बिजली आफिस चौक होते हुए पुनः सप्रे स्कूल लौटेगी। इसके बाद सभा आयोजित की जाएगी।

 मानसून मेहरबान, 3 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में मानसून सक्रिय है। रायपुर में सुबह से बारिश जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, बोर्ड की पूरक परीक्षाएं शुरू, ट्रेड यूनियनों की मशाल रैली आज

Raipur, CG

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, केंद्रीय मंत्री और संगठन पदाधिकारी लेंगे सत्र

भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के लिए रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। सुबह 9:30 बजे से शिविर की शुरुआत होगी। आज भी चार सत्र रखे गए हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रशिक्षण देंगे।
पहले दिन के शिविर में 10 सांसद, 10 मंत्री और 50 से अधिक विधायक शामिल हुए थे। इसमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया।

 CGBSE की 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा आज से शुरू

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा आज से शुरू हो रही है।
पहले दिन 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा होगी, जबकि 9 जुलाई से 10वीं की गणित परीक्षा शुरू होगी।
परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में 74 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें वे छात्र भी होंगे जिन्होंने अंक या श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है।

 आज रायपुर में डाक अदालत का आयोजन

गंज डाकघर, रायपुर में आज अपरान्ह 3 से शाम 4 बजे तक डाक अदालत आयोजित की जाएगी। यह अदालत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोजित की जाती है।

 श्रम संहिता के विरोध में आज मशाल रैली, कल हड़ताल

श्रम संहिता के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल से एक दिन पहले, आज 8 जुलाई को ट्रेड यूनियनों की ओर से मशाल रैली निकाली जाएगी।
यह रैली शाम 6 बजे सप्रे स्कूल कर्मचारी भवन से शुरू होकर निगम कार्यालय, कोतवाली, बिजली आफिस चौक होते हुए पुनः सप्रे स्कूल लौटेगी। इसके बाद सभा आयोजित की जाएगी।

 मानसून मेहरबान, 3 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में मानसून सक्रिय है। रायपुर में सुबह से बारिश जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/second-day-of-bjp-training-camp-the-boards-supplementary-examinations/article-26887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.