अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बल को मिली बड़ी सफलता, माओवादियों के ठिकाने से नक्सल सामग्री बरामद

CG

प्रदेश में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान चला रहे हैं. हाल में बस्तर में हुए 31 नक्सल एंकाउंटर के बाद अब नारायणपुर में भी सुरक्षा बलों को सफलता मिली है.

हाल ही में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर-कांकेर (Narayanpur Kanker) जिला के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गोमे के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) के दौरान माओवादियों के अस्थायी डेरे से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है. इस ऑपरेशन की सफलता में DRG के जवानों ने विशेष भूमिका निभाई है. यहां से सुरक्षा बलों को बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, राशन, आदि बरामद हुए. हालांकि, सुरक्षा बल के आने की सूचना पाते ही नक्सली घने जंगल की ओर भाग गए.

घने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा बलों को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माओवादियों ने जंगल के एक इलाके में अस्थाई ठिकाना बना रखा है. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और गहराई से तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान, माओवादियों के ठिकाने से सुरक्षा बल को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिली. इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने उन सामग्रियों को भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल जंगलों में अस्थायी शिविर बनाने और लंबे समय तक टिकने के लिए किया जाता है, जैसे कि राशन, दवाइयां और कपड़े. ccc

भाग निकले माओवादी 

सुरक्षा बलों को देखकर माओवादी जंगलों की ओर भाग निकले. छत्तीसगढ़ में लगातार इस तरह की कार्रवाहियों से माओवादियों के नेटवर्क को तोड़ने और स्थानीय लोगों में विश्वास बहाल करने में मदद मिल रही है. सरकार और सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों को और तेज कर रहे हैं, ताकि नक्सल समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बल को मिली बड़ी सफलता, माओवादियों के ठिकाने से नक्सल सामग्री बरामद

CG

हाल ही में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर-कांकेर (Narayanpur Kanker) जिला के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गोमे के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) के दौरान माओवादियों के अस्थायी डेरे से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है. इस ऑपरेशन की सफलता में DRG के जवानों ने विशेष भूमिका निभाई है. यहां से सुरक्षा बलों को बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, राशन, आदि बरामद हुए. हालांकि, सुरक्षा बल के आने की सूचना पाते ही नक्सली घने जंगल की ओर भाग गए.

घने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा बलों को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माओवादियों ने जंगल के एक इलाके में अस्थाई ठिकाना बना रखा है. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और गहराई से तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान, माओवादियों के ठिकाने से सुरक्षा बल को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिली. इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने उन सामग्रियों को भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल जंगलों में अस्थायी शिविर बनाने और लंबे समय तक टिकने के लिए किया जाता है, जैसे कि राशन, दवाइयां और कपड़े. ccc

भाग निकले माओवादी 

सुरक्षा बलों को देखकर माओवादी जंगलों की ओर भाग निकले. छत्तीसगढ़ में लगातार इस तरह की कार्रवाहियों से माओवादियों के नेटवर्क को तोड़ने और स्थानीय लोगों में विश्वास बहाल करने में मदद मिल रही है. सरकार और सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों को और तेज कर रहे हैं, ताकि नक्सल समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/security-forces-got-a-big-success-in-the-forests-of/article-1450

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.