सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बमन ढेर, महिला नक्सली भी मारी गई

Sukma, CG

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बमन और एक महिला नक्सली मारे गए।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शवों के साथ इंसास राइफल, 12 बोर राइफल, भारी मात्रा में गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जवानों को मिली गुप्त सूचना, जंगल में दबिश पर भड़की मुठभेड़

पुलिस और डीआरजी को बुधवार सुबह खुफिया इनपुट मिला था कि नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर पुसगुन्ना क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया।
दोपहर करीब 2 बजे जब जवान जंगल में पहुंचे, तो नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पत्थरों और पेड़ों की आड़ में जमकर जवाबी कार्रवाई की।

कमांडर बमन की पहचान, महिला नक्सली की तलाश जारी

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बरामद दो शवों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस (Local Organization Squad) के कमांडर बमन के रूप में की गई है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
वहीं दूसरी महिला नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर कई नक्सली भाग निकले, जिनकी तलाश अभी भी जारी है।

4 दिन पहले मारे गए थे सुधाकर और भास्कर जैसे बड़े नाम

सुकमा की इस कार्रवाई से पहले बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में 4 दिन पहले सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था, जिनमें सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर उर्फ गौतम और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर शामिल थे।
सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त 6-7 जून के बीच तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।

मुठभेड़ में मिले आधुनिक हथियार, ऑपरेशन में कई जवान घायल

इन मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षाबलों को ऑटोमैटिक राइफल, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।
हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ जवानों को सांप और मधुमक्खियों ने काट लिया, जिन्हें तुरंत इलाज देकर सुरक्षित रखा गया है।

लगातार कमजोर हो रहा है नक्सली नेटवर्क

21 मई को कर्रेगुट्टा के पहाड़ी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भी 1.5 करोड़ के इनामी बसवा राजू सहित 27 नक्सली मारे गए थे। इससे पहले कर्रेगुट्टा में 24 दिन लंबे ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

शाह की घोषणा के बाद तेज हुआ ऑपरेशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ऐलान किया था कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा।
तभी से बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई और गश्त तेज कर दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप लगातार बड़े नक्सली कमांडर मारे जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बमन ढेर, महिला नक्सली भी मारी गई

Sukma, CG

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शवों के साथ इंसास राइफल, 12 बोर राइफल, भारी मात्रा में गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जवानों को मिली गुप्त सूचना, जंगल में दबिश पर भड़की मुठभेड़

पुलिस और डीआरजी को बुधवार सुबह खुफिया इनपुट मिला था कि नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर पुसगुन्ना क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया।
दोपहर करीब 2 बजे जब जवान जंगल में पहुंचे, तो नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पत्थरों और पेड़ों की आड़ में जमकर जवाबी कार्रवाई की।

कमांडर बमन की पहचान, महिला नक्सली की तलाश जारी

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बरामद दो शवों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस (Local Organization Squad) के कमांडर बमन के रूप में की गई है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
वहीं दूसरी महिला नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर कई नक्सली भाग निकले, जिनकी तलाश अभी भी जारी है।

4 दिन पहले मारे गए थे सुधाकर और भास्कर जैसे बड़े नाम

सुकमा की इस कार्रवाई से पहले बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में 4 दिन पहले सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था, जिनमें सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर उर्फ गौतम और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर शामिल थे।
सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त 6-7 जून के बीच तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।

मुठभेड़ में मिले आधुनिक हथियार, ऑपरेशन में कई जवान घायल

इन मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षाबलों को ऑटोमैटिक राइफल, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।
हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ जवानों को सांप और मधुमक्खियों ने काट लिया, जिन्हें तुरंत इलाज देकर सुरक्षित रखा गया है।

लगातार कमजोर हो रहा है नक्सली नेटवर्क

21 मई को कर्रेगुट्टा के पहाड़ी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भी 1.5 करोड़ के इनामी बसवा राजू सहित 27 नक्सली मारे गए थे। इससे पहले कर्रेगुट्टा में 24 दिन लंबे ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

शाह की घोषणा के बाद तेज हुआ ऑपरेशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ऐलान किया था कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा।
तभी से बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई और गश्त तेज कर दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप लगातार बड़े नक्सली कमांडर मारे जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/security-forces-in-sukma-were-also-killed-by-a-huge/article-23985

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.