दुर्ग के इंदिरा मार्केट में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी: सिर पर चोट के निशान

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। शहर के इंदिरा मार्केट में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह दुकानदारों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे इंदिरा मार्केट में सब्जी कारोबारियों ने खून से सना शव देखकर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नेताम अपनी टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सबूत जुटाए और शव का पंचनामा कर अस्पताल भेज दिया।

मजदूरी करता था और मंडी में ही रहता था

पुलिस ने मृतक की पहचान नरेश ठाकुर (40), निवासी राजीव नगर, दुर्ग के रूप में की है। नरेश इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी में मजदूरी करता था और अक्सर रात में वहीं सो जाया करता था। बताया जा रहा है कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और भाई अलग परिवार के साथ रहता है।

बीमारी और नशे की लत भी थी

थाना प्रभारी नेताम ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि नरेश को मिर्गी की बीमारी थी और वह नशे का भी आदी था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह दुर्घटना से हुई मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत से पहले की गतिविधियों और संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना के बाद इंदिरा मार्केट में कारोबारियों और स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल है। लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि क्या यह किसी झगड़े का नतीजा है या फिर हादसे में मौत हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sensation-after-a-blood-soaked-body-was-found-in-indira/article-35163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.