- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रिहायशी इलाके में नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
रिहायशी इलाके में नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Kavardha, CG
शहर के मिनीमाता चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवजात शिशु का शव संदिग्ध हालत में मिला। यह स्थान जांगड़े हॉस्पिटल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। शव कपड़े में लिपटा हुआ था और सिर बाहर की ओर दिखाई दे रहा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह शव लगभग 6 से 7 माह के भ्रूण का हो सकता है। शव के पास एक गुलाबी रंग का थैला भी बरामद हुआ है, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर इसे यहां फेंका है।
इलाके के लोगों में इस घटना के बाद से चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है और नजदीकी अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिशु कहां से लाया गया और इस दुखद घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर और संवेदनशील है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में ठोस सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए