कोरबा में सरकारी अधिकारी पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज

कोरबा (छ.ग.)

On

ट्रेनिंग के दौरान बनी पहचान, तय तारीख से पहले आरोपी ने किया संपर्क खत्म

कोरबा जिले में पदस्थ एक कृषि मंडी अधिकारी को महिला अधिकारी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रायगढ़ जिले से पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ट्रेनिंग से शुरू हुआ रिश्ता

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता ने एक ही वर्ष व्यापम परीक्षा पास की थी। इसके बाद ट्रेनिंग के दौरान दोनों की पहचान हुई, जो धीरे-धीरे करीबी रिश्ते में बदल गई। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पोस्टिंग के बाद भी बना रहा संपर्क

आरोपी की पोस्टिंग कटघोरा क्षेत्र में हुई थी, जबकि महिला अधिकारी की पदस्थापना दूसरे जिले में थी। इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे। महिला का आरोप है कि हर बार शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में विवाह की तारीख तय कर दी गई।

शादी से पहले बदला रवैया

शिकायत के मुताबिक 6 फरवरी 2026 को शादी तय थी, लेकिन उससे पहले आरोपी ने अचानक मोबाइल बंद कर लिया और दूरी बना ली। लंबे समय तक संपर्क न होने और बाद में शादी से इनकार व धमकी मिलने पर महिला अधिकारी ने पुलिस का रुख किया।

रायगढ़ से गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में है। टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और कोरबा लाकर पूछताछ की।

जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/serious-allegation-against-government-official-in-korba-case-of-rape/article-46828

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.