हिंदू संगठनों का हंगामा, पास्टर समेत सात लोग गिरफ्तार; पुलिस ने जब्त की बाइबिल और डायरियां

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मस्तूरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास्टर समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है।

 पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में बाइबिल और डायरियां भी जब्त की हैं। आरोप है कि हिंदू परिवारों को लालच देकर सभा में बुलाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पोल्ट्री फार्म में छापेमारी

ग्राम भदौरा निवासी बाबा शर्मा उर्फ पुर्णेनंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि पेंड्री स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार को प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। इसमें कई हिंदू परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। खबर मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना मिलने पर टीआई हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और छापेमारी की।

पुलिस कार्रवाई और केस दर्ज

पुलिस ने पास्टर संजीव कुमार सूर्यवंशी और उसके साथियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हिंदू संगठनों का आरोप

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों को इलाज और अच्छे जीवन का लालच देकर सभा में बुलाया गया था। यहां प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही थी। जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पास्टर और उसके सहयोगियों से नोकझोंक भी हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हिंदू संगठनों का हंगामा, पास्टर समेत सात लोग गिरफ्तार; पुलिस ने जब्त की बाइबिल और डायरियां

Bilaspur, CG

 पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में बाइबिल और डायरियां भी जब्त की हैं। आरोप है कि हिंदू परिवारों को लालच देकर सभा में बुलाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पोल्ट्री फार्म में छापेमारी

ग्राम भदौरा निवासी बाबा शर्मा उर्फ पुर्णेनंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि पेंड्री स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार को प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। इसमें कई हिंदू परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। खबर मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना मिलने पर टीआई हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और छापेमारी की।

पुलिस कार्रवाई और केस दर्ज

पुलिस ने पास्टर संजीव कुमार सूर्यवंशी और उसके साथियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हिंदू संगठनों का आरोप

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों को इलाज और अच्छे जीवन का लालच देकर सभा में बुलाया गया था। यहां प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही थी। जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पास्टर और उसके सहयोगियों से नोकझोंक भी हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/seven-people-arrested-including-the-ruckus-of-hindu-organizations-the/article-31811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.