छत्तीसगढ़ में कड़कड़ाती सर्दी की दस्तक! अगले पांच दिन तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में ठंड ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। उत्तरी हवा के तेज रुख और मध्यप्रदेश के ऊपर बने एंटी साइक्लोन सिस्टम की वजह से प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और अब राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित मैदानों में भी कंपकपी छूटने लगी है।

माना में सोमवार रात तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे वहां शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक यही ठंड बनी रहने वाली है, क्योंकि उत्तर की बर्फीली हवाएं लगातार दक्षिण की ओर बह रही हैं।

प्रदेशभर में गिरा पारा, सीमावर्ती इलाकों में शीतलहर
बलरामपुर, रामानुजगंज और अंबिकापुर जैसे इलाकों में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे रात में सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है, वहीं दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। रायपुर और बिलासपुर में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम दर्ज हुआ है।

तमिलनाडु की बारिश से भी बढ़ा ठंड का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश भी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ाने की एक बड़ी वजह है। इससे हवा में नमी बढ़ी है और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मिलकर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव और गहरा कर दिया है।

इस बार नवंबर में ही पड़ रही है जनवरी जैसी ठंड
आमतौर पर छत्तीसगढ़ में कड़कड़ाती ठंड नवंबर के आखिरी हफ्ते में महसूस होती है, लेकिन इस बार दूसरे सप्ताह से ही जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में कड़कड़ाती सर्दी की दस्तक! अगले पांच दिन तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में ठंड ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। उत्तरी हवा के तेज रुख और मध्यप्रदेश के ऊपर बने एंटी साइक्लोन सिस्टम की वजह से प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और अब राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित मैदानों में भी कंपकपी छूटने लगी है।

माना में सोमवार रात तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे वहां शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक यही ठंड बनी रहने वाली है, क्योंकि उत्तर की बर्फीली हवाएं लगातार दक्षिण की ओर बह रही हैं।

प्रदेशभर में गिरा पारा, सीमावर्ती इलाकों में शीतलहर
बलरामपुर, रामानुजगंज और अंबिकापुर जैसे इलाकों में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे रात में सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है, वहीं दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है। रायपुर और बिलासपुर में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम दर्ज हुआ है।

तमिलनाडु की बारिश से भी बढ़ा ठंड का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश भी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ाने की एक बड़ी वजह है। इससे हवा में नमी बढ़ी है और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मिलकर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव और गहरा कर दिया है।

इस बार नवंबर में ही पड़ रही है जनवरी जैसी ठंड
आमतौर पर छत्तीसगढ़ में कड़कड़ाती ठंड नवंबर के आखिरी हफ्ते में महसूस होती है, लेकिन इस बार दूसरे सप्ताह से ही जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/severe-cold-hits-chhattisgarh-cold-wave-will-continue-for-the/article-37531

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.