- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है, अगले 3 दिनों में 1–2 डिग्री और गिरेगा तापमान, उत्तर–मध्य छत्तीसगढ़ में
कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है, अगले 3 दिनों में 1–2 डिग्री और गिरेगा तापमान, उत्तर–मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अब तेज़ तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
बीते 24 घंटे का मौसम हाल
मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में शीतलहर दर्ज की गई।
-
प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 31.2°C (दुर्ग)
-
सबसे कम न्यूनतम तापमान: 5.5°C (अंबिकापुर)
उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में रात और सुबह की ठंड लोगों को खासा परेशान कर रही है।
रायपुर में कैसा रहा तापमान
राजधानी रायपुर में बुधवार को तापमान लगभग सामान्य के आसपास बना रहा—
-
अधिकतम तापमान: 28.3°C (सामान्य से 1.1°C ज्यादा)
-
न्यूनतम तापमान: 12.3°C (सामान्य से 0.7°C कम)
दिन के समय हल्के बादल रहे, जबकि शाम ढलते ही ठंडक बढ़ गई। हवा की रफ्तार औसतन 2 किमी प्रति घंटा रही।
आज रायपुर का मौसम
25 दिसंबर को राजधानी में कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
-
अधिकतम तापमान: लगभग 28°C
-
न्यूनतम तापमान: लगभग 12°C
सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।
प्रदेश में मौसम शुष्क
मौसम विभाग ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।
-
कहीं भी बारिश के आसार नहीं
-
अगले एक से दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए