नवंबर में पड़ रही जनवरी वाली कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिनों के लिए बड़ा अलर्ट

CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आ रही हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुए है। फिलहाल आने वाले तीन दिनों तक ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में भी सुबह शाम ठंडक बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण अब दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मौसम में फिलहाल बदलाव के कोई संकेत नहीं है। राज्य में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। सरगुजा संभाग के जिलों में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, सरगुजा संभाव में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर कर रहे हैं।

कई जिलों में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। वहीं, राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा जिस कारण से ठंड और बढ़ेगी। विभाग का कहना है कि नवंबर महीने के लास्ट तक पूरे राज्य में सर्दी का असर दिखाई देगा।

सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंडक

सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण यहां लोगों की हालत खराब है। जितनी ठंड अभी यहां पड़ रही है उतनी ठंड इस इलाके में दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ती थी। अंबिकापुर जिला शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां रात का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

दुर्ग जिले में भी ठंडक बढ़ी

दुर्ग जिले में भी ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग जिले में रात में ठंडक बढ़ गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को दुर्ग में रात का पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।

राजधानी रायपुर कैसा है मौसम

राजधानी रायपुर में भी इस बार कड़ाके की ठंडक महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में नवंबर में ठंड तेवर दिखा रही है। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। राजधानी रायपुर का तापमान सामान्य बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

नवंबर में पड़ रही जनवरी वाली कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिनों के लिए बड़ा अलर्ट

CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण अब दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मौसम में फिलहाल बदलाव के कोई संकेत नहीं है। राज्य में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। सरगुजा संभाग के जिलों में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, सरगुजा संभाव में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर कर रहे हैं।

कई जिलों में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। वहीं, राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा जिस कारण से ठंड और बढ़ेगी। विभाग का कहना है कि नवंबर महीने के लास्ट तक पूरे राज्य में सर्दी का असर दिखाई देगा।

सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंडक

सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण यहां लोगों की हालत खराब है। जितनी ठंड अभी यहां पड़ रही है उतनी ठंड इस इलाके में दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ती थी। अंबिकापुर जिला शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां रात का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

दुर्ग जिले में भी ठंडक बढ़ी

दुर्ग जिले में भी ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग जिले में रात में ठंडक बढ़ गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को दुर्ग में रात का पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।

राजधानी रायपुर कैसा है मौसम

राजधानी रायपुर में भी इस बार कड़ाके की ठंडक महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में नवंबर में ठंड तेवर दिखा रही है। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। राजधानी रायपुर का तापमान सामान्य बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/severe-cold-of-january-is-falling-in-november-big-alert/article-4129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.