छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

गरियाबंद/खैरागढ़ CG

छत्तीसगढ़ में अवैध यातायात और तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शुक्रवार को गरियाबंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के पीछे पिकअप वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, जो श्रमिकों को लेकर काम के स्थान से लौट रहा था।

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, चीख-पुकार मच गई

जानकारी के अनुसार, सात मजदूर केबल बिछाने के कार्य से लौट रहे थे। वे पोंड से गरियाबंद की ओर एक पिकअप वाहन में सवार थे। जैसे ही वाहन नेशनल हाईवे-130C पर बारूका मोड़ के पास पहुंचा, तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

नियमों की अनदेखी बनी हादसों की वजह

गौर करने वाली बात यह है कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद श्रमिकों को पिकअप जैसे मालवाहक वाहनों में ढोया जा रहा है। यह हादसा भी ऐसी ही लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

खैरागढ़ में एक और हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

इधर, खैरागढ़ के पास भी एक और सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा ग्राम तेलीटोला और बरबसपुर के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

गरियाबंद/खैरागढ़ CG

शुक्रवार को गरियाबंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के पीछे पिकअप वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, जो श्रमिकों को लेकर काम के स्थान से लौट रहा था।

अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, चीख-पुकार मच गई

जानकारी के अनुसार, सात मजदूर केबल बिछाने के कार्य से लौट रहे थे। वे पोंड से गरियाबंद की ओर एक पिकअप वाहन में सवार थे। जैसे ही वाहन नेशनल हाईवे-130C पर बारूका मोड़ के पास पहुंचा, तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

नियमों की अनदेखी बनी हादसों की वजह

गौर करने वाली बात यह है कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद श्रमिकों को पिकअप जैसे मालवाहक वाहनों में ढोया जा रहा है। यह हादसा भी ऐसी ही लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

खैरागढ़ में एक और हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

इधर, खैरागढ़ के पास भी एक और सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा ग्राम तेलीटोला और बरबसपुर के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/severe-road-accident-in-chhattisgarh-collided-with-a-pickup-tree/article-23354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.