- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के वीर जवानों को किया सम्मानित, CM साय ने दी नक्सल विरोधी अभियानों की
शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के वीर जवानों को किया सम्मानित, CM साय ने दी नक्सल विरोधी अभियानों की जानकारी
Raipur,C.G
नई दिल्ली में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे माओवादी विरोधी अभियानों, उनकी उपलब्धियों और आगामी रणनीति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
गृह मंत्री ने इस अवसर पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले ऐतिहासिक नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में शामिल जवानों से मुलाकात की और उनके साहस व पराक्रम की सराहना करते हुए उन्हें विशेष सम्मान से अलंकृत किया।
नक्सल विरोधी अभियान की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों ने लगातार कार्रवाई करते हुए 453 नक्सलियों को ढेर, 1616 को गिरफ्तार और 1666 नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया है।
इसके साथ ही राज्य में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं और सड़क, पुल-पुलिया, मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है।
बस्तर बाढ़ पर भी हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सामग्री लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।
21 दिन चला ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट
अमित शाह ने जिस अभियान में शामिल जवानों को सम्मानित किया, वह अप्रैल-मई माह में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर 21 दिनों तक चला था। इस दौरान 31 नक्सली मारे गए और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इस इलाके पर नियंत्रण स्थापित किया। शाह ने घायल जवानों से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।
शाह का संदेश – विकास और शांति की दिशा में बड़ा कदम
गृह मंत्री ने जवानों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि यह सफलता केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि विकास और शांति की दिशा में भी एक अहम मील का पत्थर है।
मुख्यमंत्री साय ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे तक आक्रामक अभियान जारी रखेगी और साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं को तेज़ी से नक्सल प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जाएगा।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए