रायपुर में शाह ने NFSU का किया शिलान्यास, नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा और अबूझमाड़ दौरे का ऐलान

Raipur, CG

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को रायपुर के सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और राज्य की पहली हाईटेक फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह नवा रायपुर स्थित एक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों के DGP और ADGP के साथ बैठक करेंगे, जिसमें नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की जाएगी। शाह रात रायपुर में ही ठहरेंगे और अगले दिन यानी 23 जून को अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही BSF जवानों के साथ बैठक कर दोपहर का भोजन भी साझा करेंगे।

फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से राज्य को लाभ

NFSU की स्थापना 2009 में भारत सरकार द्वारा गुजरात में की गई थी। यह विश्वविद्यालय फोरेंसिक साइंस, क्रिमिनोलॉजी, इन्वेस्टिगेशन साइंस और साइबर फॉरेंसिक जैसे विषयों में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। रायपुर में यूनिवर्सिटी के आगमन से प्रदेश के युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री की नजर

गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पहले से सक्रिय रहे हैं। बीते साल उन्होंने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य घोषित किया था। बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक 427 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं और सैकड़ों ने आत्मसमर्पण किया है।

पिछली बार शाह अप्रैल माह में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी हाईलेवल मीटिंग भी की थी। मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में दिल्ली में शाह से मुलाकात कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की थी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस सेक्टर में मैनपावर की आवश्यकता है और NFSU के खुलने से राज्य के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दोनों मिल सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में शाह ने NFSU का किया शिलान्यास, नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा और अबूझमाड़ दौरे का ऐलान

Raipur, CG

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह नवा रायपुर स्थित एक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों के DGP और ADGP के साथ बैठक करेंगे, जिसमें नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की जाएगी। शाह रात रायपुर में ही ठहरेंगे और अगले दिन यानी 23 जून को अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही BSF जवानों के साथ बैठक कर दोपहर का भोजन भी साझा करेंगे।

फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से राज्य को लाभ

NFSU की स्थापना 2009 में भारत सरकार द्वारा गुजरात में की गई थी। यह विश्वविद्यालय फोरेंसिक साइंस, क्रिमिनोलॉजी, इन्वेस्टिगेशन साइंस और साइबर फॉरेंसिक जैसे विषयों में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। रायपुर में यूनिवर्सिटी के आगमन से प्रदेश के युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री की नजर

गृहमंत्री शाह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पहले से सक्रिय रहे हैं। बीते साल उन्होंने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य घोषित किया था। बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक 427 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं और सैकड़ों ने आत्मसमर्पण किया है।

पिछली बार शाह अप्रैल माह में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी हाईलेवल मीटिंग भी की थी। मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में दिल्ली में शाह से मुलाकात कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की थी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस सेक्टर में मैनपावर की आवश्यकता है और NFSU के खुलने से राज्य के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दोनों मिल सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/shah-laid-the-foundation-stone-of-nfsu-in-raipur-and/article-25152

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.