बीजापुर में गरजे शाह, बोले- माओवादी आंतक के अंत का दिन तय!

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के दिन को याद दिलाते हुए गृहमंत्री शाह ने ग्रामीणों से कहा कि, पीएम मोदी की पहल पर हमने माओवादी आतंक को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, इसका परिणाम है कि आज नक्सलवाद एक छोटे से दायरे में सिमट गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दौरे पर थे. जिले गुण्डम गांव में एक महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल में गरजते हुए गृह मंत्री शाह ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्‍सलवाद के एक छोटे से दायरे में सिमट गया है.

शाह ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं से जुड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील  की

ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने बताया कि माओवादी आतंक के डर से ग्रामीणों को मुक्त कराने के लिए बस्तर के विभिन्न स्थानों में सुरक्षा कैंप लगाए गए है, जिससे बस्तर अंचल में अमन और शांति का वातावरण स्थापित हो रहा है. इस दौरान शाह ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा योजनाओं से जुड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील भी की.

निःशुल्क 35 किलो चावल, महतारी वंदन योजना समेत जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी

गृहमंत्री शाह ने गुण्डम के नजदीक स्थापित कैंप में अस्पताल की सुविधाओं की सूचना देते हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि वो निःशुल्क उपचार का लाभ निसंकोच होकर जाएं और झाड़-फूंक के भरोसे नहीं रहें. इस दौरान शाह ने ग्रामीणों को निःशुल्क 35 किलो चावल, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया.

छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन बीजापुर पहुंचे गृहमंत्री शाह ने ऐलान किया कि एक साल के अंदर गांव में सड़क, बिजली, स्कूल,अस्पताल, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे.

गृहमंत्री अमित शाह ने ग्रामीणों को बच्चो को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया

शाह ने गांव में स्थित प्राथमिक शाला का अवलोकन कर बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी ली और नियमित स्कूल आने के लिए बच्चों को प्रेरित किया. वहींं, महिलाओं को शिक्षा के लाभ से अवगत कराते हुए बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि, शिक्षा से ही समस्याओं का समाधान निकलेगा.

गृहमंत्री ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के सभी आवश्यक दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए

गृह मंत्री ने कलेक्टर को ग्रामीणों के लिए जन सुविधा शिविर लगाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए और कहा कि समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक पास बुक अनिवार्य है, इसलिए सभी का बैंक पास बुक होना जरूरी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बीजापुर में गरजे शाह, बोले- माओवादी आंतक के अंत का दिन तय!

Bijapur, cg

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दौरे पर थे. जिले गुण्डम गांव में एक महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल में गरजते हुए गृह मंत्री शाह ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्‍सलवाद के एक छोटे से दायरे में सिमट गया है.

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के दिन को याद दिलाते हुए गृहमंत्री शाह ने ग्रामीणों से कहा कि, पीएम मोदी की पहल पर हमने माओवादी आतंक को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, इसका परिणाम है कि आज नक्सलवाद एक छोटे से दायरे में सिमट गया है.

शाह ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं से जुड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील  की

ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने बताया कि माओवादी आतंक के डर से ग्रामीणों को मुक्त कराने के लिए बस्तर के विभिन्न स्थानों में सुरक्षा कैंप लगाए गए है, जिससे बस्तर अंचल में अमन और शांति का वातावरण स्थापित हो रहा है. इस दौरान शाह ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा योजनाओं से जुड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील भी की.

निःशुल्क 35 किलो चावल, महतारी वंदन योजना समेत जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी

गृहमंत्री शाह ने गुण्डम के नजदीक स्थापित कैंप में अस्पताल की सुविधाओं की सूचना देते हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि वो निःशुल्क उपचार का लाभ निसंकोच होकर जाएं और झाड़-फूंक के भरोसे नहीं रहें. इस दौरान शाह ने ग्रामीणों को निःशुल्क 35 किलो चावल, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया.

छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन बीजापुर पहुंचे गृहमंत्री शाह ने ऐलान किया कि एक साल के अंदर गांव में सड़क, बिजली, स्कूल,अस्पताल, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे.

गृहमंत्री अमित शाह ने ग्रामीणों को बच्चो को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया

शाह ने गांव में स्थित प्राथमिक शाला का अवलोकन कर बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी ली और नियमित स्कूल आने के लिए बच्चों को प्रेरित किया. वहींं, महिलाओं को शिक्षा के लाभ से अवगत कराते हुए बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि, शिक्षा से ही समस्याओं का समाधान निकलेगा.

गृहमंत्री ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के सभी आवश्यक दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए

गृह मंत्री ने कलेक्टर को ग्रामीणों के लिए जन सुविधा शिविर लगाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए और कहा कि समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक पास बुक अनिवार्य है, इसलिए सभी का बैंक पास बुक होना जरूरी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/shah-roared-in-bijapur-said-the-day-of-end/article-5600

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.