- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में 2 करोड़ रुपए की शेयर ठगी: जीजा ने साले से कैश देकर ठगों को दिया
रायपुर में 2 करोड़ रुपए की शेयर ठगी: जीजा ने साले से कैश देकर ठगों को दिया
रायपुर (छ.ग.)
महिला ठग और अन्य आरोपियों ने निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपए वसूल किए; पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। ओडिशा के कालाहांडी निवासी नेमीचंद जैन से 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। आरोपियों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में जल्दी और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर रायपुर बुलाया और 2 करोड़ रुपए कैश वसूल लिए। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेमीचंद जैन ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2025 में उनके मोबाइल में एक टेलीग्राम ग्रुप का लिंक आया। इसमें दावा किया गया कि टाटा कंसल्टेंसी में 1 लाख रुपए निवेश पर 10 दिन में 30 हजार रुपए का मुनाफा मिलेगा। इसके बाद नेमीचंद ने पैसे निवेश किए और शुरुआत में उन्हें 30 हजार रुपए का मुनाफा दिखाया गया।
इसके बाद आरोपियों ने लालच बढ़ाया और कहा कि यदि वह दो करोड़ रुपए निवेश करेंगे तो 40 लाख रुपए का मुनाफा मिलेगा। नेमीचंद ने अपने पास पर्याप्त रकम न होने के कारण यह राशि अपने साले राजकिशोर अग्रवाल से ली। आरोपियों ने उन्हें रायपुर के होटल सिमरन और लाल गंगा मिडास, फाफाडीह स्थित ऑफिस में बुलाया, जहाँ साले ने दो करोड़ रुपए नगद देकर लेन-देन को पूरा किया।
कुछ दिन बाद जब नेमीचंद ने मुनाफे की मांग की, तो आरोपियों ने उसे टालमटोल करना शुरू कर दिया और फिर फरार हो गए। शिकायत में आरोपियों के नाम अजीत पात्रा, सुमित नंदा, विकास साहू, अजय त्रिपाठी और अर्चना अग्रवाल बताए गए हैं।
विशेषज्ञों और पुलिस की सलाह है कि निवेश करने से पहले हमेशा SEBI या RBI द्वारा जारी लाइसेंस की जांच करें। अनचाही कॉल, सोशल मीडिया या वॉट्सऐप/टेलीग्राम ग्रुप में आने वाले निवेश के प्रस्तावों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी फाइनेंसियल जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, OTP या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
सुपरविजन और वेरिफिकेशन के बिना निवेश करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
--------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए