- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमतरी बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की बारात, मंगल गीत पर नाचते झूमते शिव भक्त
धमतरी बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महादेव की बारात, मंगल गीत पर नाचते झूमते शिव भक्त
Dhamtari, CG
धमतरी बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भोले नाथ और मां पार्वती का विवाह समारोह मनाया जा रहा है.
लगभग 1400 साल पुराना बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. महाशिवरात्रि पर यहां भोले बाबा की बारात निकाली जाती है. हर साल की तरह इस साल भी बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में विवाह समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है.
बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि: 22 फरवरी को हल्दी रस्म पूरी की गई, 23 फरवरी को मेहंदी तो 24 फरवरी को मंगल गीत का आयोजन किया गया. इस आयोजन में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिस प्रकार लोगों का विवाह संपन्न होता है उसी प्रकार महादेव मंदिर में विवाह की सारी रस्मे निभाई जा रही है. सोमवार की रात हुए इस संगीत कार्यक्रम में शिवभजनों पर भक्त जमकर नाचते झूमते नजर आए.
भोलेनाथ की बारात: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. इससे पहले शहर में आज भोलेनाथ की बारात निकाली जा रहा है. इसमें बनारस से अघोरी बाबा की टीम, उज्जैन के डमरु कलाकार समेत भूत पिशाच बने कलाकार आकर्षण का केंद्र रहेंगे.आंगा देव, बस्तरिया नृत्य की भी धूम मचेगी. देवी देवताओं की वेशभूषा में कोलकाता, दुर्ग के कलाकार भी शामिल होंगे. इस साल भी महादेव की भव्य शाही बारात निकलेगी. शहर समेत जिले भर के शिवालयों में महाशिवरात्रि की तयारी पूरी हो गई है. इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन कराया जाता है.

बोल बम कांवरिया संघ और मंदिर ट्रस्ट समिति के लोगों ने बताया कि ब्रह्माण्ड के सबसे सुंदर दूल्हे की शादी हो रही है. धमतरी के सबसे पुराने और प्राचीन स्वयंभू शिव के मंदिर में विवाह समारोह उत्सव के साथ मनाया जाता है. विवाह के पहले कार्यक्रम में भगवान शिव जी का बसंत पंचमी के दिन तिलक किया गया. बाबा का हल्दी, मेहंदी और मंगलगीत का आयोजन हुआ. महादेव मंदिर में 24 घंटे का जलाभिषेक भी है. 25 सालों से अखंड जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए