शिवप्रकाश की सियासी क्लास: मंत्री-विधायकों को मिला टारगेट, मोदी सरकार के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति तैयार

Raigarh, CG

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दो घंटे की बैठक में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर 21 से 29 जून तक राज्य भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

मंत्रियों से सख्त लहजे में बातचीत

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई गई। संगठन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि "अगर आप ठीक से काम नहीं करेंगे तो सरकार की छवि बिगड़ेगी"। यही नहीं, मंत्रियों को जनता से सीधे संवाद और फील्ड विजिट बढ़ाने, साथ ही जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने की नसीहत भी दी गई।

विधानसभा दल और संगठनात्मक मोर्चों की बैठक

बैठक की शुरुआत में विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ और टोली के नेताओं से संगठन पदाधिकारियों ने मुलाकात की और अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद विधायकों के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

21 से 29 जून तक यह होंगे प्रमुख कार्यक्रम

  • 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यभर में भव्य आयोजन।

  • 23 जून: श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

  • 25 जून: आपातकाल दिवस पर कांग्रेस शासन की आलोचना और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।

  • 29 जून: पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' को इवेंट के रूप में प्रसारित किया जाएगा।

  • 15 अगस्त: एक वृक्ष – एक संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम।

पूर्व कार्यक्रमों का भी हुआ मूल्यांकन

भाजपा ने 15 से 17 जून तक "शक्ति केंद्र चौपाल" जैसे जनसंपर्क कार्यक्रमों के आयोजन किए थे, जिनमें आयुष्मान योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण और कार्ड निर्माण जैसे कार्य भी किए गए। साथ ही, राज्य के प्रमुख शहरों में केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस और छात्र संगठनों को लक्षित कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

इन सभी आयोजनों की समीक्षा बैठक में की गई और आने वाले कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिवप्रकाश की सियासी क्लास: मंत्री-विधायकों को मिला टारगेट, मोदी सरकार के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति तैयार

Raigarh, CG

मंत्रियों से सख्त लहजे में बातचीत

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई गई। संगठन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि "अगर आप ठीक से काम नहीं करेंगे तो सरकार की छवि बिगड़ेगी"। यही नहीं, मंत्रियों को जनता से सीधे संवाद और फील्ड विजिट बढ़ाने, साथ ही जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने की नसीहत भी दी गई।

विधानसभा दल और संगठनात्मक मोर्चों की बैठक

बैठक की शुरुआत में विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ और टोली के नेताओं से संगठन पदाधिकारियों ने मुलाकात की और अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद विधायकों के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

21 से 29 जून तक यह होंगे प्रमुख कार्यक्रम

  • 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यभर में भव्य आयोजन।

  • 23 जून: श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

  • 25 जून: आपातकाल दिवस पर कांग्रेस शासन की आलोचना और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।

  • 29 जून: पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' को इवेंट के रूप में प्रसारित किया जाएगा।

  • 15 अगस्त: एक वृक्ष – एक संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम।

पूर्व कार्यक्रमों का भी हुआ मूल्यांकन

भाजपा ने 15 से 17 जून तक "शक्ति केंद्र चौपाल" जैसे जनसंपर्क कार्यक्रमों के आयोजन किए थे, जिनमें आयुष्मान योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण और कार्ड निर्माण जैसे कार्य भी किए गए। साथ ही, राज्य के प्रमुख शहरों में केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस और छात्र संगठनों को लक्षित कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

इन सभी आयोजनों की समीक्षा बैठक में की गई और आने वाले कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/shivprakashs-political-class-minister-mlas-got-a-strategy-to-create-an/article-24765

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.