रायगढ़ में शोरूम कर्मचारी निकला चोर: कर्ज चुकाने के लिए उड़ाए साढ़े तीन लाख, पुलिस ने बाड़ी से बरामद की रकम

Raigarh, CG

शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित शारदा होंडा शोरूम से हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसी शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी दिनेश साहू ने की थी।

आरोपी ने रात के अंधेरे में शोरूम में घुसकर लॉकर समेत 3 लाख 72 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया था।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई की रात आरोपी दिनेश साहू चुपचाप साइड गेट से शोरूम में घुसा और दिनभर की बिक्री रखे गए लॉकर को लेकर भाग गया। अगली सुबह जब संचालक पंकज अग्रवाल ने लॉकर गायब देखा तो तत्काल जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग नहीं मिला क्योंकि कैमरे की क्वालिटी साफ नहीं थी। लेकिन जब शोरूम के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि कोतरलिया निवासी कर्मचारी दिनेश साहू अचानक काम पर नहीं आ रहा और उसका मोबाइल भी बंद है। संदेह गहराते ही पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की।

दिनेश की गतिविधियों पर नजर रखी गई और सूचना मिलने पर उसे कोतरलिया गांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उस पर डेढ़ लाख से ज्यादा का कर्ज था और इसी तनाव में आकर उसने चोरी की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि वह 20 हजार रुपए खर्च कर चुका है जबकि बाकी रकम उसने अपने घर की बाड़ी में छिपा रखी थी।

पुलिस ने बाड़ी से लॉकर समेत ₹3,52,240 की नकद राशि बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में शोरूम कर्मचारी निकला चोर: कर्ज चुकाने के लिए उड़ाए साढ़े तीन लाख, पुलिस ने बाड़ी से बरामद की रकम

Raigarh, CG

आरोपी ने रात के अंधेरे में शोरूम में घुसकर लॉकर समेत 3 लाख 72 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया था।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई की रात आरोपी दिनेश साहू चुपचाप साइड गेट से शोरूम में घुसा और दिनभर की बिक्री रखे गए लॉकर को लेकर भाग गया। अगली सुबह जब संचालक पंकज अग्रवाल ने लॉकर गायब देखा तो तत्काल जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग नहीं मिला क्योंकि कैमरे की क्वालिटी साफ नहीं थी। लेकिन जब शोरूम के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि कोतरलिया निवासी कर्मचारी दिनेश साहू अचानक काम पर नहीं आ रहा और उसका मोबाइल भी बंद है। संदेह गहराते ही पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की।

दिनेश की गतिविधियों पर नजर रखी गई और सूचना मिलने पर उसे कोतरलिया गांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उस पर डेढ़ लाख से ज्यादा का कर्ज था और इसी तनाव में आकर उसने चोरी की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि वह 20 हजार रुपए खर्च कर चुका है जबकि बाकी रकम उसने अपने घर की बाड़ी में छिपा रखी थी।

पुलिस ने बाड़ी से लॉकर समेत ₹3,52,240 की नकद राशि बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/showroom-employee-in-raigad-came-out-thieves-three-and-a/article-28629

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.