संकल्प से सिद्धि अभियान: मुख्यमंत्री साय बोले – छत्तीसगढ़ पर है प्रधानमंत्री मोदी का विशेष आशीर्वाद

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से भावनात्मक और संगठनात्मक दोनों ही स्तरों पर गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अपने संगठनकर्ता काल में इस प्रदेश के कोने-कोने का दौरा किया और आज भी राज्य की उन्नति में उनका विशेष आशीर्वाद बना हुआ है।

सीएम साय सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनकर दुनिया को चौंकाया है। ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। पीएम आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान निधि और श्रीराम लला दर्शन योजना जैसी योजनाएं न केवल लागू हो रही हैं बल्कि जनजातीय समुदाय को भी उसका लाभ मिल रहा है। सुशासन के लिए सरकार हर वर्ग तक पहुंच बनाने में सफल रही है।

सीएम ने बताया कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में भी प्रधानमंत्री का समर्थन और नीति-निर्देशन बेहद अहम रहा है, जिसकी वजह से कई बड़े नक्सली ढेर किए गए हैं। साथ ही, भ्रष्टाचार और नौजवानों के साथ हुई अन्यायपूर्ण भर्तियों जैसे मामलों पर सरकार ने कठोर रुख अपनाया है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना से समाज का विश्वास और सम्मान दोनों बढ़ा है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा, इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निर्णायक रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

संकल्प से सिद्धि अभियान: मुख्यमंत्री साय बोले – छत्तीसगढ़ पर है प्रधानमंत्री मोदी का विशेष आशीर्वाद

Raipur, CG

सीएम साय सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनकर दुनिया को चौंकाया है। ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। पीएम आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान निधि और श्रीराम लला दर्शन योजना जैसी योजनाएं न केवल लागू हो रही हैं बल्कि जनजातीय समुदाय को भी उसका लाभ मिल रहा है। सुशासन के लिए सरकार हर वर्ग तक पहुंच बनाने में सफल रही है।

सीएम ने बताया कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में भी प्रधानमंत्री का समर्थन और नीति-निर्देशन बेहद अहम रहा है, जिसकी वजह से कई बड़े नक्सली ढेर किए गए हैं। साथ ही, भ्रष्टाचार और नौजवानों के साथ हुई अन्यायपूर्ण भर्तियों जैसे मामलों पर सरकार ने कठोर रुख अपनाया है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना से समाज का विश्वास और सम्मान दोनों बढ़ा है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा, इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निर्णायक रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/siddhi-campaign-from-resolution-chief-minister-sai-said-prime/article-23946

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.