सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: दो इनामी नक्सलियों समेत छह गिरफ्तार

Sukma, CG

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। कोंटा और भेज्जी थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो इनामी नक्सलियों सहित कुल छह को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है, जिससे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार नक्सली कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े हैं और इनकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियानों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इन नक्सलियों पर था इनाम

कोंटा थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक पर 2 लाख रुपये और दूसरे पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जांच में पता चला है कि ये दोनों वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर फायरिंग और वर्ष 2024 में गंगराजपाड़ गांव के ताती बुधरा की हत्या में शामिल थे।

भेज्जी से बरामद हुआ विस्फोटक

भेज्जी थाना क्षेत्र से पकड़े गए नक्सलियों के पास से बारूद, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इससे अंदेशा है कि ये किसी बड़ी नक्सली हिंसा की योजना बना रहे थे। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर आगे की कड़ियाँ जोड़ रही हैं।

किसने की यह कार्रवाई?

यह संयुक्त ऑपरेशन कोंटा और भेज्जी पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), तथा CRPF की 218 और 219वीं बटालियन ने मिलकर चलाया था। अभियान के तहत जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

क्या बोले अधिकारी?

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता को नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ने की दिशा में अहम कदम बताया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सल गतिविधियों पर एक बार फिर प्रभावी अंकुश लगा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: दो इनामी नक्सलियों समेत छह गिरफ्तार

Sukma, CG

गिरफ्तार नक्सली कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े हैं और इनकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियानों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इन नक्सलियों पर था इनाम

कोंटा थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो नक्सलियों में से एक पर 2 लाख रुपये और दूसरे पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जांच में पता चला है कि ये दोनों वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर फायरिंग और वर्ष 2024 में गंगराजपाड़ गांव के ताती बुधरा की हत्या में शामिल थे।

भेज्जी से बरामद हुआ विस्फोटक

भेज्जी थाना क्षेत्र से पकड़े गए नक्सलियों के पास से बारूद, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इससे अंदेशा है कि ये किसी बड़ी नक्सली हिंसा की योजना बना रहे थे। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर आगे की कड़ियाँ जोड़ रही हैं।

किसने की यह कार्रवाई?

यह संयुक्त ऑपरेशन कोंटा और भेज्जी पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), तथा CRPF की 218 और 219वीं बटालियन ने मिलकर चलाया था। अभियान के तहत जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

क्या बोले अधिकारी?

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता को नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ने की दिशा में अहम कदम बताया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सल गतिविधियों पर एक बार फिर प्रभावी अंकुश लगा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/six-arrested-for-security-forces-in-sukma-six-arrested-including/article-27224

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.