- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर: पापाराव की पत्नी उर्मिला और बुच्चन्ना की मौत, मिशन 2026 को बड़ी स...
बीजापुर मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर: पापाराव की पत्नी उर्मिला और बुच्चन्ना की मौत, मिशन 2026 को बड़ी सफलता
Bijapur,CG
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर तीन दिन तक चला ऑपरेशन, डीआरजी जवानों ने शवों को जंगल से निकाला; बस्तर आईजी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए, जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला शामिल हैं। वहीं, पापाराव एक बार फिर मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहा।
मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित घने जंगलों में हुई थी। सुरक्षाबलों ने करीब तीन दिन तक लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली भी मारी गईं। अभी चार शवों की पहचान बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि मौके से हथियार, विस्फोटक और नक्सल सामग्रियां बरामद की गई हैं।
वीडियो में दिखे जवान, शव लेकर लौटे जंगल से
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सामने आए वीडियो में डीआरजी (District Reserve Guard) के जवान नक्सलियों के शवों को जंगल से उठाकर लाते हुए नजर आए। यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि ऑपरेशन बेहद कठिन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी कुछ नक्सली सक्रिय हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मिशन 2026 का सबसे बड़ा ऑपरेशन
सुरक्षाबलों का यह अभियान ‘मिशन 2026’ के तहत चलाया गया था, जिसे अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उस क्षेत्र में करीब 20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर फोर्स ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की थी। मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए और बाकी भाग निकले।
तीन एरिया कमेटी अब खाली
इस कार्रवाई के बाद नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी इंचार्ज कमलू और गंगालूर एरिया कमेटी इंचार्ज दिनेश मोढियम के पहले ही सरेंडर करने से दोनों कमेटियां खाली थीं। अब मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज बुच्चन्ना की मौत के बाद तीनों एरिया कमेटियां पूरी तरह खाली हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अब बीजापुर जिले में सिर्फ 1-2 क्षेत्रों में ही नक्सलियों की उपस्थिति बची है।
आगे की कार्रवाई और आधिकारिक बयान
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि की है कि इस मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वे गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन की जानकारी साझा करेंगे। वहीं, पुलिस ने कहा कि इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रहेगा ताकि बचे हुए नक्सलियों को भी पकड़कर संगठन की जड़ें पूरी तरह खत्म की जा सकें।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए