- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर: नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर थप्पड़; आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
जगदलपुर: नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर थप्पड़; आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Jagdalpur, CG
जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रास्ता रोककर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले का युवक सुरेश बघेल (22) कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और छेड़खानी करता था। 18 अगस्त को आरोपी ने रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती खींचते हुए अश्लील हरकत की।
विरोध करने पर थप्पड़ मारा
पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर आरोपी मौके से भाग गया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
परिजनों की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सुरेश बघेल को पकड़कर पूछताछ की। साक्ष्य मिलने पर उसे 22 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए