- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 15 गांवों के किसानों ने किया हाईवे जाम: पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग पर गरमा...
15 गांवों के किसानों ने किया हाईवे जाम: पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग पर गरमाया माहौल
Gariyaband, CG
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में किसानों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर मंगलवार को नेशनल हाईवे 130C जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग करते हुए सुबह से ही आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया।
यह प्रदर्शन धवलपुर से पहले शिकासेर जीरो चैन के पास जारी रहा, जहां 15 से अधिक गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष किसान जमा हुए। मौके पर एसडीएम तुलसी दास मरकाम और थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नया खरीदी केंद्र स्वीकृत नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वर्षों से उठ रही है खरीदी केंद्र की मांग
किसानों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसानों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में धवलपुर केंद्र में अपनी उपज बेचनी पड़ती है, जहां जगह की कमी, लंबी कतारें और कथित भेदभाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
समिति प्रस्ताव पर अब तक निर्णय नहीं
किसान नेता संजय नेताम ने बताया कि समिति द्वारा कई बार प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सितंबर माह में कलेक्टर जनदर्शन में भी ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
आंदोलन से ठप हुआ आवागमन
धान खरीदी का सीजन नजदीक आने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी से किसानों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है, और यदि शासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर आवागमन घंटों तक ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए