छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, ईडी से डराना बंद करो के लगे नारे, 16 कांग्रेस विधायक निलंबित

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया.

 छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. सदन शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के विधायकों ने नारे बाजी की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्षी विधायकों को नारे बाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आसंदी में आते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बीती रात बड़ी घटना हुई है. रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद आपको बात करने का अवसर दिया जाएगा. इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक ने कहा प्रश्नकाल में भाषण नहीं दिया जा सकता. इसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. सभी कांग्रेस विधायक सदन में खड़े हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विधायकों को मनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा "जो भी विषय है, प्रश्नकाल के समय पूरा समय है, मैं आपको अवसर दूंगा. गंभीरता है इसलिए आपको पूरा अवसर दिया जाएगा. "

विधायक उमेश पटेल ने कहा "पुलिस पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर रेकी कर रही है. आप क्या करना चाहते हैं, पुलिस प्रशासन से लोगों को डराना चाहते हैं. ये कहते ही कांग्रेस विधायकों को हंगामा और बढ़ गया." विधायकों ने कहा "सरकार आपकी है प्रशासन आपका है फिर बात करने से क्यों डर रहे हैं. विधायकों ने कहा कि सरकार के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के घर रेकी करवाई जा रही है."

सदन में कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी: कांग्रेस विधायकों ने "लोकतंत्र की हत्या नहीं चलेगी, नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे. भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी और ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे." "एडिशनल वर्मा कौन है" के नारे भी विधायकों ने लगाए.

सदन शुरू होने के बाद कार्यवाही स्थगित: काफी मनाने के बाद भी जब विधायकों की नारेबाजी नहीं रुकी तो विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

16 कांग्रेस विधायक निलंबित: 10 मिनट स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा. जिसके बाद रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल पक्ष विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहता है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी ऐसी परंपरा नहीं रही कि प्रश्नकाल को बाधित किया जाए. इसके बाद अध्यक्ष ने विधायक लता उसेंडी से प्रश्न करने को कहा. लेकिन कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही.

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा. हालांकि कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, ईडी से डराना बंद करो के लगे नारे, 16 कांग्रेस विधायक निलंबित

Raipur, CG

 छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. सदन शुरू होने के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के विधायकों ने नारे बाजी की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्षी विधायकों को नारे बाजी बंद कर प्रश्नकाल शुरू करने की अपील की, लेकिन इसका असर विधायकों पर नहीं पड़ा और वे ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आसंदी में आते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बीती रात बड़ी घटना हुई है. रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद आपको बात करने का अवसर दिया जाएगा. इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक ने कहा प्रश्नकाल में भाषण नहीं दिया जा सकता. इसके बाद विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. सभी कांग्रेस विधायक सदन में खड़े हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने विधायकों को मनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा "जो भी विषय है, प्रश्नकाल के समय पूरा समय है, मैं आपको अवसर दूंगा. गंभीरता है इसलिए आपको पूरा अवसर दिया जाएगा. "

विधायक उमेश पटेल ने कहा "पुलिस पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर रेकी कर रही है. आप क्या करना चाहते हैं, पुलिस प्रशासन से लोगों को डराना चाहते हैं. ये कहते ही कांग्रेस विधायकों को हंगामा और बढ़ गया." विधायकों ने कहा "सरकार आपकी है प्रशासन आपका है फिर बात करने से क्यों डर रहे हैं. विधायकों ने कहा कि सरकार के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के घर रेकी करवाई जा रही है."

सदन में कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी: कांग्रेस विधायकों ने "लोकतंत्र की हत्या नहीं चलेगी, नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे. भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी और ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे." "एडिशनल वर्मा कौन है" के नारे भी विधायकों ने लगाए.

सदन शुरू होने के बाद कार्यवाही स्थगित: काफी मनाने के बाद भी जब विधायकों की नारेबाजी नहीं रुकी तो विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

16 कांग्रेस विधायक निलंबित: 10 मिनट स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा. जिसके बाद रमन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल पक्ष विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहता है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी ऐसी परंपरा नहीं रही कि प्रश्नकाल को बाधित किया जाए. इसके बाद अध्यक्ष ने विधायक लता उसेंडी से प्रश्न करने को कहा. लेकिन कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी लगातार जारी रही.

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया और उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा. हालांकि कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/slogans-raised-to-scare-up-the-ruckus-in-chhattisgarh-assembly/article-12071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.