छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रचारित और राजनीतिक दृष्टि से अहम ‘संविधान बचाओ रैली’ को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह रैली बिलासपुर में गुरुवार को आयोजित की जानी थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी भी तय थी। अब यह पूरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर की स्थिति बनी वजह

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के हालातों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की राजनीतिक रैली उचित नहीं होगी।

बिलासपुर से शुरू होने वाली थी राज्यव्यापी मुहिम

इस रैली की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सौंपी गई थी और इसे बिलासपुर से प्रारंभ कर राज्य के सभी जिलों में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। कांग्रेस इस अभियान को ‘संविधान की रक्षाऔर ‘जातीय जनगणना की मांगसे जोड़कर देख रही थी।

जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर निशाना

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातीय जनगणना पर अचानक बदला गया रुख एक “राजनीतिक यू-टर्नहै। पार्टी का कहना है कि जो भाजपा नेता पहले जातीय गणना को समाज को तोड़ने वाला कदम बताते थे, वही अब इसे राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। कांग्रेस इसे अपनी वैचारिक जीत मानते हुए पूरे प्रदेश में विजय सभा’ की तर्ज पर रैली आयोजित करने वाली थी।

हाईकमान के निर्देश पर निर्णय

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर लिया गया है। नई तिथि की घोषणा हालात सामान्य होने पर की जाएगी। तब तक यह रैली स्थगित रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Raipur, cg

यह रैली बिलासपुर में गुरुवार को आयोजित की जानी थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी भी तय थी। अब यह पूरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर की स्थिति बनी वजह

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के हालातों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की राजनीतिक रैली उचित नहीं होगी।

बिलासपुर से शुरू होने वाली थी राज्यव्यापी मुहिम

इस रैली की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सौंपी गई थी और इसे बिलासपुर से प्रारंभ कर राज्य के सभी जिलों में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। कांग्रेस इस अभियान को ‘संविधान की रक्षाऔर ‘जातीय जनगणना की मांगसे जोड़कर देख रही थी।

जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर निशाना

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातीय जनगणना पर अचानक बदला गया रुख एक “राजनीतिक यू-टर्नहै। पार्टी का कहना है कि जो भाजपा नेता पहले जातीय गणना को समाज को तोड़ने वाला कदम बताते थे, वही अब इसे राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। कांग्रेस इसे अपनी वैचारिक जीत मानते हुए पूरे प्रदेश में विजय सभा’ की तर्ज पर रैली आयोजित करने वाली थी।

हाईकमान के निर्देश पर निर्णय

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर लिया गया है। नई तिथि की घोषणा हालात सामान्य होने पर की जाएगी। तब तक यह रैली स्थगित रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/snake-caused-a-stir-among-devotees-in-the-famous-temple/article-19999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.