जवानों ने 12 नक्सलियों को ठोका... बीजापुर हमले का ऐसे लिया बदला, माओवादियों के खिलाफ इस साल का बड़ा एक्शन

CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर सुबह 9 बजे से मुठभेड़ जारी है। इसी इलाके में एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए थे।

बीजापुर में जवानों ने कुछ दिनों पहले हुई 8 साथियों के मौत का बदला ले लिया है। तेलंगाना की सीमा पर स्थित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ठोंक दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 9 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। यहां पर अभियान अभी भी जारी है।

इस ऑपरेशन में तीन जिलों– बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के जवान शामिल हैं। साथ ही सीआरपीएफ की कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन भी इस ऑपरेशन का हिस्सा हैं। माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था।

12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और नक्सलियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने SLR जवानों और कई हथियार बरामद किए हैं।

IED ब्लास्ट में 2 जवान हुए थे घायल

बता दें कि गुरुवार को इसी इलाके में एक और घटना हुई थी। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन के जवान शामिल थे। जवान अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवानो कों हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2025 By दैनिक जागरण

जवानों ने 12 नक्सलियों को ठोका... बीजापुर हमले का ऐसे लिया बदला, माओवादियों के खिलाफ इस साल का बड़ा एक्शन

CG

बीजापुर में जवानों ने कुछ दिनों पहले हुई 8 साथियों के मौत का बदला ले लिया है। तेलंगाना की सीमा पर स्थित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ठोंक दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह 9 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। यहां पर अभियान अभी भी जारी है।

इस ऑपरेशन में तीन जिलों– बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के जवान शामिल हैं। साथ ही सीआरपीएफ की कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन भी इस ऑपरेशन का हिस्सा हैं। माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था।

12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और नक्सलियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने SLR जवानों और कई हथियार बरामद किए हैं।

IED ब्लास्ट में 2 जवान हुए थे घायल

बता दें कि गुरुवार को इसी इलाके में एक और घटना हुई थी। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन के जवान शामिल थे। जवान अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवानो कों हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/soldiers-killed-12-naxalites-this-is-how-they-took-revenge/article-7861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.