'हमारे साथ कुंभ स्नान करने जाएंगे कांग्रेस के कुछ विधायक', सीएम ने कहा- सहमति बन गई है

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पूरी कैबिनेट के साथ 13 फरवरी को महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं। सीएम साय ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक भी साथ चलेंगे। इसके लिए सहमति बन गई है। सीएम साय के इस बनायन के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा दावा किया है।  सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक हमारे साथ कुंभ स्नान करने जाएंगे। सीएम के इस बयान के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने महाकुंभ में जाने से इंकार कर दिया था। सीएम के इस दावे के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय पूरी कैबिनेट के साथ 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं।

मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा- 13 तारीख को मंत्रीगण सभी मिल कर प्रयागराज जाएंगे। कुछ कांग्रेस के विधायकगणों से भी हमारी सहमति बनी है। वह भी हमारे साथ कुंभ स्नान के लिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि 144 साल बाद ऐसा मौका आया है सभी जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया है निमंत्रण

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने महाकुंभ में जाने के लिए सभी विधायकों को निमंत्रण दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष और सभी विधायकों तथा सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

चरणदास मंहत ने किया था इंकार

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत ने महाकुंभ जाने से इनकार कर दिया था। महंत ने कहा था, 'विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण की जानकारी मिली है। कुछ व्यक्तिगत कार्यों की वजह से मैं इसमें शामिल नहीं हो पाउंगा, लेकिन पार्टी के विधायकों को इसमें शामिल होने से मना नहीं किया गया है। विधायक चाहें तब वह इसमें शामिल हो सकते हैं।”

क्या कहना है कांग्रेस का

कांग्रेस मीडिया संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बात करते हुए कहा- मुख्यमंत्री ने आज जो बयान दिया है वह प्रोपेगेंडा है। कांग्रेस ने किसी विधायक को जाने से इंकार नहीं किया है। यह सबकी आस्था का विषय है। कांग्रेस के कई विधायक पहले ही कुंभ स्नान करके आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

'हमारे साथ कुंभ स्नान करने जाएंगे कांग्रेस के कुछ विधायक', सीएम ने कहा- सहमति बन गई है

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा दावा किया है।  सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक हमारे साथ कुंभ स्नान करने जाएंगे। सीएम के इस बयान के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने महाकुंभ में जाने से इंकार कर दिया था। सीएम के इस दावे के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय पूरी कैबिनेट के साथ 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं।

मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा- 13 तारीख को मंत्रीगण सभी मिल कर प्रयागराज जाएंगे। कुछ कांग्रेस के विधायकगणों से भी हमारी सहमति बनी है। वह भी हमारे साथ कुंभ स्नान के लिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि 144 साल बाद ऐसा मौका आया है सभी जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया है निमंत्रण

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने महाकुंभ में जाने के लिए सभी विधायकों को निमंत्रण दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष और सभी विधायकों तथा सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

चरणदास मंहत ने किया था इंकार

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत ने महाकुंभ जाने से इनकार कर दिया था। महंत ने कहा था, 'विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण की जानकारी मिली है। कुछ व्यक्तिगत कार्यों की वजह से मैं इसमें शामिल नहीं हो पाउंगा, लेकिन पार्टी के विधायकों को इसमें शामिल होने से मना नहीं किया गया है। विधायक चाहें तब वह इसमें शामिल हो सकते हैं।”

क्या कहना है कांग्रेस का

कांग्रेस मीडिया संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बात करते हुए कहा- मुख्यमंत्री ने आज जो बयान दिया है वह प्रोपेगेंडा है। कांग्रेस ने किसी विधायक को जाने से इंकार नहीं किया है। यह सबकी आस्था का विषय है। कांग्रेस के कई विधायक पहले ही कुंभ स्नान करके आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/some-congress-mlas-will-go-to-kumbh-to-bathe-with/article-10040

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.