- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलौदा बाजार के सोमेश ने दक्षिण एशिया कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत
बलौदा बाजार के सोमेश ने दक्षिण एशिया कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Baloda Bazar, cg
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के सोमेश साहू ने भारत को दक्षिण एशिया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में जीत दिलाकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 15 से 20 अप्रैल तक नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में हुए इस टूर्नामेंट में सोमेश ने भारतीय टीम की कप्तानी की।
फाइनल में नेपाल को हराकर भारत ने जीता खिताब
सोमेश की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और मेज़बान नेपाल जैसी मजबूत टीमों को मात दी और फाइनल में नेपाल को हराकर चैंपियन का ताज अपने नाम किया।
टीम इंडिया में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा के खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी शानदार प्रदर्शन से चैंपियनशिप में भारत की जीत को सुनिश्चित किया।
सोमेश का स्वागत, तुरमा गांव में जश्न का माहौल
सोमेश के विजयी लौटने के बाद तुरमा गांव में उनके स्वागत के लिए एक भव्य जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।
माँ ने उठाई अकादमी की मांग
सोमेश की माँ ने सरकार से बलौदा बाजार में कबड्डी अकादमी खोलने की मांग की है, ताकि आने वाली पीढ़ी को कबड्डी की ट्रेनिंग मिल सके और छत्तीसगढ़ का नाम और ऊंचा हो सके।
सोमेश की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उनकी यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बन गई है और अब कबड्डी के लिए अधिक संभावनाएं खुल सकती हैं।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए