कोरबा में शादी न कराने पर बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Korba, CG

On

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी न कराने को लेकर हुए विवाद ने खून खराबे का रूप ले लिया। यहां के एक युवक ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटे को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मामला ग्राम दोंदरो का, 16 जून 2024 की रात की घटना

जानकारी के अनुसार, अजय केवट (30 वर्ष) अपने पिता दिलचंद केवट (55 वर्ष) के साथ ग्राम दोंदरो में रहता था। अजय के दो बड़े भाई अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे थे, जबकि अजय घर के काम-काज और खाना बनाने की जिम्मेदारी संभालता था। लंबे समय से अपनी शादी को लेकर परेशान अजय ने बार-बार पिता से शादी की मांग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

शादी न होने की बात पर हुआ विवाद

घटना वाली रात दोनों ने खाना खाया और बाद में अजय ने पिता से कहा, "कब तक मैं आपका खाना बनाता रहूंगा? मेरी शादी क्यों नहीं कराते?" इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में अजय ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दिलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद किया खुलासा

हत्या के बाद अजय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद वह पास के एक स्कूल में छिप गया। सूचना पाकर पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने दिया उम्रकैद का फैसला

कोरबा की तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद अजय को दोषी पाया। राज्य सरकार के अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि अदालत ने सबूतों के आधार पर आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

कोरबा में शादी न कराने पर बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Korba, CG

मामला ग्राम दोंदरो का, 16 जून 2024 की रात की घटना

जानकारी के अनुसार, अजय केवट (30 वर्ष) अपने पिता दिलचंद केवट (55 वर्ष) के साथ ग्राम दोंदरो में रहता था। अजय के दो बड़े भाई अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे थे, जबकि अजय घर के काम-काज और खाना बनाने की जिम्मेदारी संभालता था। लंबे समय से अपनी शादी को लेकर परेशान अजय ने बार-बार पिता से शादी की मांग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

शादी न होने की बात पर हुआ विवाद

घटना वाली रात दोनों ने खाना खाया और बाद में अजय ने पिता से कहा, "कब तक मैं आपका खाना बनाता रहूंगा? मेरी शादी क्यों नहीं कराते?" इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में अजय ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दिलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद किया खुलासा

हत्या के बाद अजय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद वह पास के एक स्कूल में छिप गया। सूचना पाकर पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने दिया उम्रकैद का फैसला

कोरबा की तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद अजय को दोषी पाया। राज्य सरकार के अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि अदालत ने सबूतों के आधार पर आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/son-killed-father-with-an-ax-for-not-getting-married/article-22453

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.