विशाखापट्टनम में बेटे का जन्मदिन, बालोद में मां की हत्या: बहू पर शक की सुई

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बघमरा में 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब उनका बेटा टुकेन्द्र देवांगन विशाखापट्टनम में अपने जन्मदिन का जश्न मना रहा था।

खून से लथपथ मिली लाश, गले और सिर पर वार

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि गीता बाई घर के एक कमरे में खून से लथपथ पड़ी हैं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और बालोद पुलिस ने पाया कि उनके सिर और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर के एक कोने में फावड़ा मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हमला इसी फावड़े से किया गया।

घर पर उस वक्त केवल बहू मौजूद थी

घटना के समय घर पर मृतिका की बहू खिलेश्वरी ही मौजूद थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि बहू की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सास-बहू के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, गीता बाई और बहू के बीच अक्सर पारिवारिक झगड़े होते रहते थे। मृतिका के पति सोनू राम देवांगन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बहू का स्वभाव अक्सर झगड़ालू रहा है और घर के अन्य सदस्यों से उसकी अनबन होती रही है।

बेटा विशाखापट्टनम में मना रहा था बर्थडे

मृतका का बेटा टुकेन्द्र देवांगन एक कृषि दुकान का संचालक है और उस दिन विशाखापट्टनम में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। वहीं, गीता बाई के पति सुबह 9:30 बजे अपनी बेटी के घर देवरी चले गए थे। घर पर केवल मां और बहू थीं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने और पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के कारणों व दोषियों की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल हत्या के पीछे घरेलू विवाद को प्राथमिक वजह माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

विशाखापट्टनम में बेटे का जन्मदिन, बालोद में मां की हत्या: बहू पर शक की सुई

Baloda Bazar, cg

खून से लथपथ मिली लाश, गले और सिर पर वार

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि गीता बाई घर के एक कमरे में खून से लथपथ पड़ी हैं। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और बालोद पुलिस ने पाया कि उनके सिर और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर के एक कोने में फावड़ा मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हमला इसी फावड़े से किया गया।

घर पर उस वक्त केवल बहू मौजूद थी

घटना के समय घर पर मृतिका की बहू खिलेश्वरी ही मौजूद थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि बहू की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सास-बहू के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, गीता बाई और बहू के बीच अक्सर पारिवारिक झगड़े होते रहते थे। मृतिका के पति सोनू राम देवांगन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बहू का स्वभाव अक्सर झगड़ालू रहा है और घर के अन्य सदस्यों से उसकी अनबन होती रही है।

बेटा विशाखापट्टनम में मना रहा था बर्थडे

मृतका का बेटा टुकेन्द्र देवांगन एक कृषि दुकान का संचालक है और उस दिन विशाखापट्टनम में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। वहीं, गीता बाई के पति सुबह 9:30 बजे अपनी बेटी के घर देवरी चले गए थे। घर पर केवल मां और बहू थीं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने और पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के कारणों व दोषियों की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल हत्या के पीछे घरेलू विवाद को प्राथमिक वजह माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sons-sons-birthday-in-visakhapatnam-killing-mother-in-balod/article-23924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.