सूरजपुर हादसा : बिजली पोल हटाते समय करंट से दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक गंभीर

Surajpur,CG

जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नया मकान बनवाने के दौरान पुराने बिजली खंभे को हटाते समय अचानक करंट फैल गया।

हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, केवरा गांव निवासी विपिन चंद जायसवाल अपने नए घर का निर्माण करा रहे थे। मकान की बाउंड्री के अंदर लगा पुराना बिजली पोल हटाने का काम चल रहा था। जैसे ही खंभा पास से गुजर रहे सर्विस वायर के खुले तार से टच हुआ, पूरे पोल में करंट दौड़ गया।

दो मजदूरों की मौत, मालिक झुलसा

करंट लगते ही वहां काम कर रहे मजदूर राम प्रसाद विश्वकर्मा (45) और कल्लू (35) मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं मकान मालिक विपिन चंद जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी भैयाथान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने पोल को हटाने से पहले बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें काम की कोई सूचना नहीं दी गई थी। हादसे के बाद विभाग ने तुरंत इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सूरजपुर हादसा : बिजली पोल हटाते समय करंट से दो मजदूरों की मौत, मकान मालिक गंभीर

Surajpur,CG

हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, केवरा गांव निवासी विपिन चंद जायसवाल अपने नए घर का निर्माण करा रहे थे। मकान की बाउंड्री के अंदर लगा पुराना बिजली पोल हटाने का काम चल रहा था। जैसे ही खंभा पास से गुजर रहे सर्विस वायर के खुले तार से टच हुआ, पूरे पोल में करंट दौड़ गया।

दो मजदूरों की मौत, मालिक झुलसा

करंट लगते ही वहां काम कर रहे मजदूर राम प्रसाद विश्वकर्मा (45) और कल्लू (35) मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं मकान मालिक विपिन चंद जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी भैयाथान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने पोल को हटाने से पहले बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें काम की कोई सूचना नहीं दी गई थी। हादसे के बाद विभाग ने तुरंत इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/soorajpur-accident-two-laborers-died-due-to-current-while-removing/article-31284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.