छत्तीसगढ़ की खास खबरें 13 सितम्बर

Raipur, CG

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर तक बढ़ा
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दुर्ग-हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल और इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेनों की नई समय सारणी और संचालन तिथियां भी घोषित की गई हैं। रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किए गए हैं।

आज सुबह रायपुर में पानी नहीं मिलेगा, शाम से सप्लाई बहाल
नगर निगम द्वारा पाइपलाइन मरम्मत के चलते आज सुबह पूरे रायपुर शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। भाठागांव चौक के पास पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के कारण करीब 10 घंटे का शटडाउन लिया गया है। शाम तक काम पूरा होने के बाद ही जलापूर्ति बहाल होगी। प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों कॉलोनियां और प्रमुख आवासीय इलाक़े शामिल हैं।

सभी कर्मचारियों को 30 सितंबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य
राज्य शासन ने सभी शासकीय कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे एम्प्लाई कार्नर पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपना ई-केवायसी 30 सितम्बर तक पूरा करें। संचालक कोष एवं लेखा ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की है। तय समयसीमा में काम पूरा न होने पर कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला – 50 हजार की मशीन 8 लाख में खरीदी
कांग्रेस ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि जेम पोर्टल के जरिए विभाग ने महज़ 50 हजार की कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन 7.95 लाख रुपए में खरीदी। कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया और कहा कि जेम पोर्टल अब दलालों का अड्डा बन चुका है।

दादाबाड़ी में आज स्वर्गारोहण महोत्सव
रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आज योगीराज विजय शांति सूरीश्वर का 82वां स्वर्गारोहण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर में सामूहिक पूजा और रात्रि में भव्य भक्तिगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर की भजन मंडलियां शामिल होंगी।

101 प्रतिभाओं का सम्मान आज शाम
शहर में सुहिणी सोच महिला मंडल द्वारा शाम 5 बजे से मैक ऑडिटोरियम में ‘समाज की शाम हमारा अभिमान’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पिछले 3 वर्षों में सीए, डॉक्टर और सरकारी नौकरी में उत्कृष्टता हासिल करने वाली 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ की खास खबरें 13 सितम्बर

Raipur, CG

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर तक बढ़ा
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दुर्ग-हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल और इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेनों की नई समय सारणी और संचालन तिथियां भी घोषित की गई हैं। रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किए गए हैं।

आज सुबह रायपुर में पानी नहीं मिलेगा, शाम से सप्लाई बहाल
नगर निगम द्वारा पाइपलाइन मरम्मत के चलते आज सुबह पूरे रायपुर शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। भाठागांव चौक के पास पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के कारण करीब 10 घंटे का शटडाउन लिया गया है। शाम तक काम पूरा होने के बाद ही जलापूर्ति बहाल होगी। प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों कॉलोनियां और प्रमुख आवासीय इलाक़े शामिल हैं।

सभी कर्मचारियों को 30 सितंबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य
राज्य शासन ने सभी शासकीय कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे एम्प्लाई कार्नर पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपना ई-केवायसी 30 सितम्बर तक पूरा करें। संचालक कोष एवं लेखा ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की है। तय समयसीमा में काम पूरा न होने पर कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला – 50 हजार की मशीन 8 लाख में खरीदी
कांग्रेस ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि जेम पोर्टल के जरिए विभाग ने महज़ 50 हजार की कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन 7.95 लाख रुपए में खरीदी। कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया और कहा कि जेम पोर्टल अब दलालों का अड्डा बन चुका है।

दादाबाड़ी में आज स्वर्गारोहण महोत्सव
रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आज योगीराज विजय शांति सूरीश्वर का 82वां स्वर्गारोहण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर में सामूहिक पूजा और रात्रि में भव्य भक्तिगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर की भजन मंडलियां शामिल होंगी।

101 प्रतिभाओं का सम्मान आज शाम
शहर में सुहिणी सोच महिला मंडल द्वारा शाम 5 बजे से मैक ऑडिटोरियम में ‘समाज की शाम हमारा अभिमान’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें पिछले 3 वर्षों में सीए, डॉक्टर और सरकारी नौकरी में उत्कृष्टता हासिल करने वाली 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/special-news-of-chhattisgarh-13-september/article-32985

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.