- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छठ पूजा के लिए यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, भीड़ से निजात के साथ ही मिलेगा कंफर्म टिकट
छठ पूजा के लिए यहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, भीड़ से निजात के साथ ही मिलेगा कंफर्म टिकट
CG
भारतीय रेल त्योहार पर यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रायपुर और सनथ नगर के बीच स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इस खबर में जानिए, ये ट्रेनें कब-कब चलेंगी और ये कहां-कहां रुकेंगी.
दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रा करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए भारतीय रेल ने सनथ नगर-रायपुर-सनथ नगरके बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इस विशेष सेवा का उद्देश्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को कम करना और अधिकतम यात्रियों को कन्फर्म सीटों की सुविधा देना है.
ट्रेन शेड्यूल और तारीखें
स्पेशल ट्रेन संख्या 07023 सनथ नगर से रायपुर के लिए तीन बार चलाई जाएगी, जो 31 अक्टूबर, 07 नवंबर और 14 नवंबर 2024 को रवाना होगी. यह गाड़ी रात 9:00 बजे सनथ नगर से प्रस्थान करेगी और रास्ते में सिकंदराबाद, नागपुर, गोंदिया, राजनंदगांव और दुर्ग होते हुए दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेगी.
ये इस ट्रेन का रूट
रायपुर से सनथ नगर के लिए यह ट्रेन 07024 नंबर के साथ 01, 08, और 15 नवंबर 2024 को संचालित होगी. रायपुर से शाम 4:45 बजे यह ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे सनथ नगर पहुंचेगी, बीच में दुर्ग, राजनंदगांव, गोंदिया, और नागपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी.
कोच संरचना और सुविधाएं
इस ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 24 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआर/एसएलआरडी, 2 सामान्य, 11 शयनयान (स्लीपर), 7 एसी थ्री, और 2 एसी टू कोच शामिल हैं. इससे सभी वर्गों के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी और त्योहारों के समय भीड़ भाड़ से राहत मिलेगी.
त्योहारों पर अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आरक्षण जल्द कराएं, ताकि उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए