- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 25 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो एसईसीएल कर्मियों की मौत
25 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो एसईसीएल कर्मियों की मौत
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो एसईसीएल कर्मियों की मौत हो गई है। वहीं दो की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित मोरगा चौकी पुलिस को दी गई।
मृतक गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं दूसरा मृतक रुद्रेश्वर एसईसीएल के केबल विभाग में पदस्थ था। घटना स्थल पर मोरगा चौकी पुलिस पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की माने तो घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल, अभी शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए